Broken-eyeshadow Hindi
कॉम्पैक्ट गिरना और चूर-चूर होना अगर आपके लिए तकलीफवाली बात है, तो यह स्लाइड देखकर समझिए कि किस तरह आप अपने महंगे और पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट्स को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
Written By: Editorial Team | Published : May 19, 2017, 6:02 PM
कॉम्पैक्ट गिरना और चूर-चूर होना अगर आपके लिए तकलीफवाली बात है, तो यह स्लाइड देखकर समझिए कि किस तरह आप अपने महंगे और पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट्स को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
आई शैडो मिलाएं नेल पॉलिश में: यह काफी आसान है। अगर आई शैडो गिरकर टूट गया है तो डिब्बे से पूरा आईशैडो खुरचकर निकालें और क्लिअर (बिना रंगवाली) नेल पॉलिश में मिलाएं। इससे आपको नेल पॉलिश का एक नया शेड मिलेगा!
टूटी हुई लिपस्टिक: यदि आपकी लिपस्टिक टूट जाती है, तो बस एक अलग बर्तन में लिपस्टिक बाहर निकालें और बर्तन गर्म करें। इसे थोड़ा ठंडा हो जाने, पर किसी दूसरे लिपस्टिक कंटेनर में उडेलें और इसे फ्रीज़ करें। इस तरह आपकी लिपस्टिक पहले जैसी हो जाएगी। आप चाहें तो इसे किसी छोटे डिब्बे में रखें और लिप बाम के रूप में प्रयोग करें!
टूटा-फूटा कॉम्पैक्ट: अपने टूटे हुए कॉम्पैक्ट को दोबारा उपयोग करने के लिए, कॉम्पैक्ट पावडर को किसी बर्तन में पलटें, इसमें रबिंग अल्कोहल मिलाएं और पेस्ट बनाएं। अब इसे कॉम्पैक्ट बॉक्स में फिर से पलटें और सेट होने दें। आपका कॉम्पैक्ट पहले जैसा हो जाएगा! आप हाइलाइटर के साथ भी यही तरकीब इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूखा हुआ मस्कारा: आप मस्करा की स्पूली (ब्रश) को निकालकर, अच्छी तरह धो लें और आप इसे एक आईब्रो ब्रश के रूप में उपयोग कर सकते हैं!