लौट आएगी बालों की खोई हुई मजबूती, ये 5 काम बालों को बनाएंगे खूबसूरत

Balo Ko Strong Kaise Kare: आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करने से आप अपने पतले कमजोर बालों को मजबूत बना सकते हैं। आइए इन नुस्खों के बारे में जानें।

Written by Vidya Sharma | Published : December 27, 2025 3:58 PM IST

1/6

कमजोर बालों की समस्या

Balo Ko Strong Kaise Banaye: खारा पानी, केमिकल वाले शैम्पू व हेयर केयर प्रोडक्ट और हीटिंग टूल्स की वजह से हमारे बाल बहुत ही ज्यादा कमजोर और पतले हो गए हैं। ऐसे में हर कोई परेशान है, क्योकि किसी भी चीज का इस्तेमाल आपके बालों को और खराब कर सकता है। ऐसे में आपका पहला काम नेचुरल चीजों की तरफ रुख करना होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे नेचुरल नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों की खोई हुई मजबूती को वापस पा सकते हैं और उन्हें खूबसूरत बना सकते हैं।

2/6

अंडे का इस्तेमाल

जी हां, अंडे में प्रोटीन होता है जो बालों की स्ट्रेंथ को बढ़ाने का काम करता है और उन्हें मोटा व स्ट्रांग बनाता है। आप अपने बालों के अनुसार एक अंडा लें और उसे दही के साथ मिक्स कर के अपने बालों पर लगा दें। इसे 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। हेयर वॉश करने के बाद आपके बालों में शाइन के साथ मजबूती भी आएगी। Also Read - 2023 में ट्रेंड करेंगी ये हेयर केयर टिप्स, जरूर जानिए

3/6

बालों पर लगाएं चावल का पेस्ट

राइस वाटर की तरह उबले हुए चावल का पेस्ट भी बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह उन्हें सिल्की बनाने के साथ मजबूती भी देता है। आपको बस किसी दिन के बचे व उबले हुए 1 कटोरी चावल चाहिए। उन्हें मिक्सी थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने बालों पर मेहंदी की तरह लगाएं और फिर 30 मिनट तक रखने के बाद हेयर वॉश कर लें।

4/6

रोजमेरी का पानी और तेल

रोजमेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटी इंफ्लामेटरी गुण, विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। यह सभी बालों को स्ट्रांग व स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। आप चाहें तो रोजमेरी ऑयल से स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं वरना इसका पेस्ट बनाकर छानकर, प्राप्त पानी को हेयर टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - Keratin for Hair: बालों के लिए क्यों जरूरी है केराटिन? इन फूड्स से करें शरीर में केराटिन की पूर्ति

TRENDING NOW

5/6

मेथी का पेस्ट

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जब भी बालों की मजबूती की बात आती है तो मेथी का इस्तेमाल न किया जाए। इसमें जिंक, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों में मजबूती देने के साथ उन्हें घना, चमकदार और सिल्की बनाते हैं। आप इसे दही या नॉर्मल पानी के साथ पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6/6

प्याज का रस

बाल बढ़ाने से लेकर उन्हें मजबूत करने तक, प्याज का रस कई हेयर प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद करता है। इसमें एंटी फंगल गुण के साथ सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लेकिन आपको भर-भरकर प्याज का रस नहीं लगाना है, बल्कि रूई की मदद से स्कैल्प पर अप्लाई करना है। इससे आपको इरिटेशन नहीं होगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Strong Hair : बालों में करें घी से मालिश, बाल होंगे हेल्दी, शाइनी और स्ट्रॉन्ग