कलौंजी से वाइट हेयर रेमेडी कैसे बनाएं?
पहले एक-आधे बाल सफेद होता है और फिर धीरे-धीरे आस पास के बाल भी सफेद होने लगते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर अधिकतर बाल सफेद होने शुरू हो जाते हैं। जरूरी नहीं है कि यह समस्या 50 साल के व्यक्ति को ही हो, आजकल स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाएं और पुरुष भी वाइट हेयर प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। आमतौर पर हम मार्केट में मिलने वाले केमिकल्स के मिक्सचर से बनी डाई का इस्तेमाल करते हैं और 10 मिनट में सफेद बालों को काला कर देते हैं। लेकिन इनसे इस्तेमाल के बाद समस्या यह आती है कि जो बाल काले थे वह वाइट होना शुरु हो जाते हैं और हेयर क्वालिटी पर भी असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में हमें केमिकल के बजाय नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कलौंजी से बाल काले करना का बहुत ही कमाल का नुस्खा बताने वाले हैं। आइए पहले हम कलौंजी के फायदों के बारे में जानें।