चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

मानसून में चेहरे पर चावल का पानी लगाने के कई फायदे हैं लेकिन, अगर आप चावल के पानी में थोड़ा-सा शहद मिलाकर फेस पर लगाते हैं तो यह ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। यह नेचुरल क्लींजर आपकी स्किन को पोषण देकर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग रख सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: August 7, 2025, 8:53 PM

चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा photo icon1/6

फेस पर चावल का पानी और शहद लगाने से क्या होता है?

Rice Water- Honey Benefits For Skin- स्किन केयर के लिए कुछ इंग्रीडिएंट्स बहुत अधिक पसंद किए जाते हैं क्योंकि, ये सारे इंग्रीडिएंट्स लगभग हर तरह की स्किन टाइप के लिए काम आते हैं। इसी तरह अलग-अलग मौसम में स्किन पर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी ही एक चीज है चावल का पानी, जो चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्किन को सॉफ्टस ग्लोइंग और स्पॉटलेस बनाने के लिए मानसून में भी आप चावल के पानी (Rice water) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पढ़ें कि मानसून में जब स्किन को अतिरिक्त पोषण और केयर की जरूरत होती है तब आप चावल के पानी से अपनी स्किन (Skin ke liye chawal ka pani) का ख्याल भी रख सकते हैं और इससे स्किन पर बेहतरीन ग्लो भी पा सकते हैं। आइए जानें चावल का पानी चेहरे पर लगाने के तरीके (Chawal ka pani face par lagane ke tarike) और चावल के पानी के ब्यूटी बेनिफिट्स।

चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा photo icon2/6

चावल का पानी और शहद है स्किन के लिए टॉनिक

दिन में एक बार अपने चेहरे पर चावल का पानी और शहद का मिश्रण लगाएं। इससे स्किन में तेजी से बदलाव आएंगे। यह फेस पैक बनाने के लिए 4-5 चम्मच चावल के पानी में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं।  Also Read - क्या चेहरे पर चावल का पानी लगा सकते हैं? जानें इसे लगाने से क्या होता है

चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा photo icon3/6

चेहरे पर कब लगाएं चावल का पानी-शहद

सुबह चेहरा धोने के बाद चेहरे पर चावल का पानी और शहद का मिश्रण लगाएं। फिर चेहरे की 5-10 मिनट तक मालिश करें। फिर, चेहरे पर 20-25 मिनट के लिए यह मिश्रण लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा photo icon4/6

चावल का पानी-शहद के फायदे क्या हैं?

सुबह चेहरे पर शहद और चावल के पानी का मिश्रण लगाने से अधिक लाभ मिलते हैं। इससे स्किन पर बननेवाली चिपचिपाहट और डलनेस कम होती है। जिससे स्किन पर निखार आता है।  Also Read - क्या बालों पर रोजाना चावल का पानी लगा सकते हैं? जानें फायदे-नुकसान

चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा photo icon5/6

झुर्रियां कम होती हैं

चावल का पानी और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को यंग रखते हैं। ये झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी चेहरे पर आने से रोकता है।

चावल के पानी में शहद मिलाकर लगाने से क्या होता है? इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा photo icon6/6

चेहरे के दाग-धब्बे होते हैं कम

चावल का पानी चेहरे पर लगाने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स, एक्ने मार्क्स और झाइयां कम होती हैं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - रोजाना सुबह-शाम चेहरे पर चावल का पानी लगाने से ज्यादा कुछ नहीं होगा, बस हर कोई हो जाएगा आपकी सुंदरता का दीवाना

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source