शहद और नींबू 'हर' लेगा आपकी स्किन और बालों से जुड़ा हर एक रोग, जानें किन बीमारियों में है फायदेमंद

शहद और नींबू एक ऐसा नुस्खा है, जो कई हेयर व स्किन संबंधी समस्याओं में कारगर साबित हो सकता है। जानिए किन रोगों में फायदेमंद है ये नुस्खा।

Written by Jitendra Gupta | Updated : February 26, 2021 4:56 PM IST

1/6

शहद और नींबू

आपने अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए पहले भी कई तरीके के नुस्खे आजमाएं होंगे और ये तरीके निस्संदेह कारगर साबित भी हुए होंगे। लेकिन हर बार ऐसा हो ये मुमिकन नहीं। गर्मियां आ रही हैं और गर्मी के दिनों में चेहरे से संबंधित समस्याएं होना आम हो जाता है। ये समस्याएं आपके बालों से लेकर आपके गालों तक को प्रभावित कर सकती हैं। इसमें डैंड्रफ, ब्लैकहैड्स, पिंपल्स जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। अगर गर्मियां आते ही आपको ऐसी समस्याएं होनी शुरू हो जाती है तो आप नींबू और शहद का मिश्रण का प्रयोग कर राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये नुस्खा।

2/6

डैंड्रफ का उपचार (dandruff)

डैंड्रफ को दूर भगाने के लिए आपको एक चम्मच नींबू के रस और शहद को एक चम्मच नारियल के तेल में मिलाना है। इस मिश्रण से स्कैल्प की हल्के हाथों से मालिश करें और 30 मिनट बाद बालों को धो लें।  Also Read - महिलाओं में टीबी के लक्षण क्या हैं? जानें, समय रहते कैसे करें पहचान

3/6

ब्लैकहैड्स हटाएं (blackheads)

एक नींबू को टुकड़ों में काट लें और शहद के कटोरे में उसे डुबाएं और अपने चेहरे पर उसे निचोड़ें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आप ब्लैकहैड्स को हल्का होते हुए पाएंगे।

4/6

पिंपल को दूर करें (pimples)

नींबू का रस और शहद स्पॉट ट्रीटमेंट एक शानदार नुस्खा है। इस मिश्रण को अपने पिंपल्स पर लगाएं और उस पर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें और आप कुछ ही दिनों में पिंपल्स को दूर होता हुआ पाएंगे। Also Read - 90% स्टूडेंट्स सिविल एग्जाम के दौरान करते हैं ये 3 बड़ी गलतियां, इसलिए बढ़ता है एग्जाम स्ट्रेस

5/6

स्किन को निखारे (brighter Face)

दो चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाएं। शहद आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है जबकि नींबू आपका चेहरा साफ कर स्किन को निखार देता है।

6/6

स्किन को साफ करता है ये मिश्रण (clear Skin)

आप कच्चे शहद का उपयोग क्लींजर के रूप में स्किन को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं ये आपको मुंहासों से बचाएगा।  Also Read - स्प्राउट्स खाने का सही तरीका क्या है? जिससे मिलेगा सेहत को पूरा लाभ