आंखों के नीचें क्यों पड़ती हैं झुर्रियां?
Under eye wrinkles home remedies: अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच स्किन पर भी इसका असर पड़ता है। इन सबकी वजह से स्किन का टेक्स्चर खराब होने, स्किन पर दाग-धब्बे और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस भी दिखायी देने लगती हैं। स्किन पर झुर्रियां सबसे पहले माथे और आंखों के आसपास दिखायी देती हैं। आंखों के नीचे की स्किन (Under eyes skin) बहुत सेंसिटिव और नाजुक होती हैं। इसीलिए स्किन में किसी भी तरह के बदलाव होने पर इस हिस्से पर भी असर दिखायी देता है और आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ने लगती है।
