• हिंदी

माथे के काले धब्बों से हैं परेशान, तो इन उपाय से करें दूर

कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी पिग्मेंटेशन की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में।

Written by TheHealthSite Web Desk | Updated : September 24, 2023 2:06 PM IST

माथे के काले धब्बों को दूर करने के उपाय

क्या आप भी माथे के काले धब्बों से परेशान हैं? क्या आपकी त्वचा भी कहीं लाइट तो कहीं डार्क नजर आती है? खासतौर पर, माथे और लिप्स के आसपास पिग्मेंटेशन है। अक्सर इससे बचने के लिए लेडीज मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी पिग्मेंटेशन की समस्या से निजात पाया जा सकता है, आइए जानते है इनके बारे में।

आलूबुखारा

आलूबुखारा विटामिन और मिनरल्स भरपूर होता है, जो हमारी त्वचा को हेल्दी रखता है। यह चेहरे को साफ-सुधार और बेदाग बनाता है और चेहरे पर निखार लाता है। आलूबुखारे में विटामिन-सी होता है, जो कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही, आलूबुखारा उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मददगार है।  Also Read - चेहरे पर जिद्दी झाइयों की वजह से खूबसूरती हो सकती है खराब, इन नुस्खों से स्किन पर लाएं चमक

कच्चा दूध

कच्चा दूध हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही, चेहरे पर निखार भी लाता है और दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन एक्सफोलिएशन में मदद करता है। ऐसे में पिगमेंटेशन की परेशानी कम होने लगती है और फोरहेड से लेकर अपर लिप्स तक एक टोन में नजर आने लगती हैं। कच्चे दूध को गुलाब जल के साथ मिलाएं और पिग्मेंटेशन की जगह पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आप पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल चेहरे के लिए कई सालों से होता आ रहा है। हल्दी हमारे चेहरे पर निखार लाने में बहुत मदद करती है। साथ ही, चेहरे के दाग-धू्ब्बों को दूर करने में भी मदद करती है। पिगमेंटेशन की समस्या में आप हल्दी में गुलाब जल और कच्चे दूध को साथ मिला के पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को पिगमेंटेशन की जगह पर लगा सकते हैं, जिससे आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।  Also Read - चेहरे की पिगमेंटेशन का रामबाण इलाज है कॉफी, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

टमाटर और हल्दी का पेस्ट

टमाटर और हल्दी का पेस्ट भी पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। आप आधा टमाटर और उसमें थोड़ी सी हल्दी लगाकर अपने पिगमेंटेशन की जगह पर मसाज करें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द असर नजर आने लगेगा। इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।