हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
Bad cholesterol symptoms on nails: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के बाद शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यह फैट लिवर में जमा हो सकता है जिससे लिवर बीमार हो सकता है। वहीं, नसों में यह कोलेस्ट्रल जमा होने से ब्लड सर्कुलेशन में रूकावट आ सकती है। रक्त का संचार ठीक तरीके से ना हो पाने के कारण ब्रेन स्ट्रोल और दिल का दौरा पड़ने का रिस्क भी बढ़ सकता है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में जमा इस कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर के बाहरी हिस्सों पर दिखायी देते है।
