लम्बे बालों के लिए होममेड हेयर मास्क
Hair Growth Hair Mask- बालों की अच्छी केयर करने और हेल्दी डाइट के बावजूद कई बार लोगों के बालों के लम्बाई नहीं बढ़ पाती। हेयर ग्रोथ रुक जाने से लम्बे बाल रखने या लम्बी चोटी का सपना पूरा नहीं हो पाता और कई बार लड़कियां परेशान भी हो जाती हैं। बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए जहां आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट का ख्याल रखना चाहिए। वहीं, आप मेथी जैसी नेचुरल चीजों की मदद से भी बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। यहां हम लिख रहे हैं बालों में मेथी लगाने के कुछ ऐसे तरीके जो हेयर ग्रोथ को बूस्ट करते हैं।
