hamburger icon
A
Read in English

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 8, 2018, 12:29 PM

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon1/7

Waxing Can Be Harmful 1

अक्सर महिलाएं शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स करवाती हैं। इसके लिए वे कभी ब्यूटी पार्लर जाती हैं, तो कभी खुद से ही घर पर वैक्सिंग करती हैं। बाल बेशक शरीर की खूबसूरती को बदरंग बनाते हैं, लेकिन बार-बार वैक्सिंग करना भी नाजुक त्वचा के लिए ठीक नहीं है। वैक्सिंग बेहद आसान और सस्ता उपाय हो सकता है शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए। वैक्सिंग अनचाहे बालों से लंबे समय तक छुटकारा पाने का सबसे अच्‍छा तरीका होता है। हालांकि, बार-बार वैंक्सिग कराने से कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। जानें, वैंक्सिंग त्वचा के लिए किस प्रकार से हानिकारक है...

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon2/7

Waxing Can Be Harmful 2

त्वचा में लचीलापन आना- लड़कियों के शरीर की खूबसूरती बनी रहे, इसके लिए वो शरीर पर जरा सा बाल आना बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। बालों से छुटकारा पाने के लिए जल्‍दी-जल्‍दी वैक्सिंग कराने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि थोड़े अंतराल में बार-बार वैक्सिंग कराने से आपकी त्वचा अपना लचीलापन खोने लगती है? इससे त्‍वचा में जल्‍द ही झुर्रियां पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप वैक्‍स स्ट्रिप को कितनी आराम से निकालती हैं, लेकिन बार-बार ऐसा करने से निश्चित रूप से आपकी त्‍वचा ढीली होने लगती है। Also Read - मानसून में कौन सी सब्जियां जरूर खानी चाहिए?

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon3/7

Waxing Can Be Harmful 3

जलन और लाल दाने- बार-बार वैक्सिंग कराते रहने से शरीर के आसपास लाल-लाल दाने पड़ने लगते है। संवेदनशील त्‍वचा वालों को अक्सर जलन की शिकायत होती है। बैक्सिग करने से काफी जलन और लाल दाने पड़ने से त्वचा भी खराब दिखने लगती है। जिसे दूर करने के लिये बर्फ की सिंकाई आपकी त्‍वचा को शांत करने में मदद करती है।

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon4/7

Waxing Can Be Harmful 4

त्वचा पर चकत्ते- वैक्सिंग कराने के बाद आपने महसूस भी किया होगा, कि आपकी त्वचा पर खुजलाहट बढने लगती है कही कहीं तो त्‍वचा पर चकत्ते और लाल दाने भी उभरने लगते हैं। अ‍त्‍यधिक संवेदनशील त्‍वचा के लिए बिकनी वैक्सिंग कई तरह की समस्‍याओं का कारण बन सकती है। Also Read - हार्मोनल इम्बैलेंस और हेयर फॉल के बीच क्या कनेक्शन है? कैसे रखें अपने बालों को हेल्दी?

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon5/7

Waxing Can Be Harmful 5

एलर्जी- जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है उन्हें वैक्‍स प्रोडक्‍ट से एलर्जी की समस्या बहुत ज्‍यादा होती है। यदि आप भी इस तरह का कुछ महसूस करती हैं तो जल्‍दी से जल्‍द डॉक्‍टर से संपर्क करें।

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon6/7

Waxing Can Be Harmful 6

ब्लीडिंग- बार-बार वैक्सिंग कराने से त्वचा संवेदनशील हो जाती है जिससे हल्की ब्लीडिंग भी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बार-बार वैक्‍स कराने के दौरान होने वाले वैक्‍स स्ट्रिप खिंचाव से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं जिससे ब्लड आने लगता है। फिलहाल ठंडा सेक लगाने से ब्लड को बंद किया जा सकता है। Also Read - कार्डियोथोरेसिक ऑपरेशन के बाद मरीज को किन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए?

बार-बार करवाती हैं वैक्सिंग, तो हो सकते हैं त्वचा को ये नुकसान photo icon7/7

Waxing Can Be Harmful 7

हो सकता है इंफेक्‍शन- जब भी आप वैक्सिंग कराएं तो उस दौरान वैक्‍स करने से पहले और बाद में त्वचा को साफ जरूर करें क्योकि वैक्सिंग के बाद त्वचा पर संक्रमण तेजी से फैलता है। संक्रमण से बचने के लिए वैक्सिंग एयरकंडिशनर कमरे में ही होनी चाहिए। इसके अलावा गर्मियों में त्वचा पर हल्का-हल्का पसीना भी रहता है जिसके कारण यह सही तरीके से नहीं हो पाती है।