स्पॉटलेस स्किन के लिए ये पोषक तत्व है महत्वपूर्ण
Diet Tips to prevent dark spots: उम्र बढ़ने के साथ स्किन की हेल्थ में गिरावट आने लगती है और चेहरे पर दाग-धब्बे दिखायी देने लगते हैं। चेहरे पर दिखने वाले डार्क स्पॉट्स से जहां चेहरे की खूबसूरती कम होती है वहीं लोगों का कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है। ये डार्क स्पॉट्स काफी जिद्दी होते हैं और अगर इनकी तरफ ध्यान ना दिया जाए ये दाग धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं और डार्क और जिद्दी होने लगते हैं। चेहरे पर डार्क स्पॉट्स दिखने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ पोषक तत्वों की कमी डार्क स्पॉट्स की इस समस्या को और भी गम्भीर बना सकती है।
