डैंड्रफ से छुटकारा पाने के 5 ऐसे तरीके जिनसे आप थे आज तक अनजान

घरेलु तरीकों से बिना साइड इफेक्ट्स के दूर करें डैंड्रफ।

Written by Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:53 PM IST

1/6

Dandruff 1

कई बार बाज़ार में बिकने वाले महंगे से महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू तक फेल हो जाते हैं, लेकिन आपकी डैंड्रफ की समस्या वैसी की वैसी ही रहती है। ऐसे में आप ये ऐसे 5 उपाय अपना सकते हैं जो कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर मनोज खन्ना ने सुझाए हैं। इन सभी उपायों में घर में पाई जाने वाली चीज़ें ही इस्तेमाल में लाई जाती हैं।

2/6

Dandruff 2

बेकिंग सोडा – अपने बालों को गीला करें और फिर एक हथेली भर सोडा अपनी स्कैल्प पर छिड़कें। इसके बाद मसाज करें। माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। बेकिंग सोडा ओवरएक्टिव फंगस की ग्रोथ को रोकता है, और आपकी स्कैल्प को साफ करता है। Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

Dandruff 3

ऐस्प्रिन – एस्प्रिन में सेलिसाइलिक (salicylic acid) एसिड होता है जो एंटी-डैंड्रफ शैंपू में भी इस्तेमाल किया जाता है। दो ऐस्प्रिन पीस कर थोड़े शैंपू में मिलाएं। इस मिक्सचर को एक दो मिनट के लिए स्कैल्प पर लगे रहने दें, फिर धो लें।

4/6

Dandruff 4

माउथवॉश – माउथवॉश न सिर्फ आपकों मुंह की समस्याओं से दूर रखता है बल्कि आपको डैंड्रफ से भी छुटकारा दिला सकता है। पहले अपने बालों को शैंपू से धो लें उसके बाद अल्कोहल वाले माउथवॉश से बाल धोएं। इसके एंटी-फंगल तत्व यीस्ट की ग्रोथ रोकते हैं और आपके बालों को चमक देते हैं। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

Dandruff 5

नमक – नमकदानी से थोड़ा सा नमक अपनी स्कैल्प पर छिड़क ले। अब स्क्रब की तरह सर्कुलर मोशन में मसाज कर लें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। ये आपकी स्कैल्प को बिल्कुल साफ कर देगा। डैंड्रफ से छुटकारा पाने का इतना सस्ता तरीका आपने नहीं आपनाया होगा।

6/6

Dandruff 6

लहसुन – लहसुन की गंध भले ही लोगों को पसंद नहीं आती, लेकिन इसके एंटीफंगल तत्व डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। वैसे अगर आप लहसुन को शहद के साथ पीसकर लगाएंगे तो वो गंध भी नहीं आएगी। इनको स्कैल्प पर लाएं और कुछ मिनट बाद बालों को रैग्यूलर शैंपू से धो लें। Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?