नींबू के साथ फिटकरी मिलाकर इस्तेमाल करने के फायदे
Lemon Juice With Alum For Skin: फिटकरी यूं तो घरों में इस्तेमाल होनेवाली साधारण-सी चीज है लेकिन, इसका इस्तेमाल स्किन केयर और अच्छी हेल्थ के लिए भी किया जाता है। फिटकरी का इस्तेमाल खाने-पीने की कुछ चीजों के साथ भी किया जाता है। फिटकरी (Alum) में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी-बायोटिक्स प्रॉपर्टीज होती हैं। ये तत्व स्किन, बालों और हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर करती हैं। फिटकरी के इस्तेमाल का एक तरीका है नींबू के जूस के साथ। अगर आप नींबू के जूस में थोड़ी-सी फिटकरी मिलाकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी कई प्रॉब्लम्स खत्म हो सकती हैं। आइए जानें नींबू-फिटकरी के उन्हीं फायदों के बारे में।
