hamburger icon
A
Read in English

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात!

हेयरकट स्प्लिट एंड से राहत पाने का बेहतरीन तरीका है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 1, 2017, 11:46 AM

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात! photo icon1/6

Split-ends Tips Hindi

लगातार बदल रहे फैशन में लड़कियां बार-बार हेयरस्टाइल्स, हेयर कलर, ब्लीच और हीटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करती हैं। इन सब की वजह से स्प्लिट एंड्स और रुखेपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमने एडवांस्ड हेयर स्टूडियो के हेयर एक्सपर्ट्स से बात की। जिन्होंने दी डैमैज्ड बालों और स्प्लिट्स एंड से राहत पाने के लिए कुछ टिप्स।

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात! photo icon2/6

Egg-mask Hindi

एग मास्क- अंडों से बने हेयर मास्क बालों की जड़ों को मज़बूत बनाने, बालों की कंडीशनिंग के साथ स्प्लिट एंड या दोमुंहे बालों को भी कम करते हैं। अंडे में थोड़ी दही मिलाकर बालों में लगाएं। इस हेयर पैक से आपके बाल नर्म, हेल्दी और सुलझे हुए बन जाएंगें।  Also Read - आयुर्वेद एक्सपर्ट्स से जानें किन बातों का ध्यान रखकर फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है?

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात! photo icon3/6

Wide-tooth-comb Hindi

लंबे दांत वाली कंघी इस्तेमाल करें- नहाते वक़्त कंडीशनर लगाने के बाद अपने बालों में किसी बड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें। इस तरह से बालों की उलझनें खुल जाती हैं। इसका एक और फायदा होगा कि नहाने के बाद जब आप तौलिए से बालों को सुखाएंगी तो वे कम टूटेंगे।

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात! photo icon4/6

Honey-and-curd Hindi

शहद-दही का मिश्रण- दही में शहद मिलाकर बालों में लगाना दो-मुंहे बालों की गम्भीर समस्या से राहत दिलाती है। इससे न केवल स्प्लिट एंड कम होते हैं बल्कि आपके बाल भी नर्म-मुलायम बन जाते हैं।  Also Read - अगर आपके शरीर ने फैट बर्न करना ही बंद कर दिया तो? Metabolic Burnout के बारे में एक्सपर्ट से समझें

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात! photo icon5/6

Hair-style Hindi

हेयरस्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें- बाज़ार में हेयर स्टाइलिंग के लिए कई प्रकार के उत्पाद है लेकिन इनके फेल होने की वजह से होनेवाली समस्याओं या स्प्लिट एंड से राहत दिलानेवाले तरीके उपलब्ध नहीं हैं। ऐसा होने पर कम से कम 48 घंटों तक बालों को धोने से बचें, क्योंकि इसी समय उनके ख़राब होने की सम्भावनाएं अधिक होती हैं।

5 टिप्स जिनकी मदद से दो-मुंहे बालों से मिलेगी निजात! photo icon6/6

Hair-trim Hindi

नियमित रुप से हेयरकट कराएं- चूंकि हेयरकट स्प्लिट एंड से राहत पाने का बेहतरीन तरीका है, इसलिए नियमित रुप से हेयरकट कराएं। आप बाल कटाने में जितना अधिक समय लगाएंगी, आपके बालों को उतना नुकसान होगा और आपके बालों के किनारों से शुरु होकर स्प्लिट एंड ऊपर तक पहुंच जाएंगे। Also Read - Brain Death क्या होती है? कब किया जा सकता है अंगदान, जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं