होली स्किन केयर टिप्स
Pre Holi Beauty Tips: होली का त्योहार फेस्टिवल ऑफ कलर्स कहा जाता है क्योंकि, इस त्योहार में रंग, गुलाल, अबीर और पानी वाले रंगों के साथ जश्न मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और पानी में भीगते हैं। इन सबके बीच स्किन और बालों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है। बालों और स्कैल्प में रंग चिपक जाता है और इससे स्किन पोर्स में भी गंदगी और रंग जमा हो जाते हैं। ये सब स्किन को डैमेज पहुंचा सकते हैं और पिम्पल्स, ड्राई स्किन और इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं बालों का टैक्स्चर खराब होने और उनके कमजोर होकर टूटने का भी डर बढ़ जाता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए ब्यूटी, मेकअप और स्किनकेयर एक्सपर्ट इशिका तनेजा ( Ishika Taneja, executive director of Bharti Taneja's Beauty Group) कुछ टिप्स दे रहीं हैं। यहां पढ़ें उनकी दी हुईं टिप्स जिन्हें फॉलो करने से होली में आपकी स्किन, बालों और नाखूनों को खराब होने से रोका जा सकता है। (Pre Holi Skincare and hair care tips in Hindi)
