झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे

Chehre par chandan lagane ka sahi tarike kya hai? अगर आप पहली बार स्किन पर चंदन लगा रहे हैं तो जान लें इसका सही तरीका। ताकि, आपकी स्किन को चंदन लगाने के पूरे फायदे मिल सकें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 15, 2025, 1:33 PM

झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे photo icon1/6

ग्लोइंग स्किन का पुराना नुस्खा

Chandan for glowing skin: चंदन स्किन के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले नेचुरल हर्ब्स में से एक है। सर्दी हो या बरसात या फिर गर्मियों का मौसम, स्किन के लिए हर मौसम में चंदन का लेप बहुत फायदेमंद साबित होता रहा है। गर्मियों में चंदन लगाने से स्किन को जहां गर्मियों और धूप से झुलसी स्किन से राहत मिलती है वहीं, स्किन पर ग्लो भी आता है। चंदन उन चीजों में से एक है जिसका इस्तेमाल लम्बे समय से किया जा रहा है। दादी-नानी के नुस्खों (Dadi-Nani Ke Nushkhe) में भी चंदन का इस्तेमाल बहुत अधिक किया जाता रहा है।

झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे photo icon2/6

चंदन का तेल भी है स्किन के लिए फायदेमंद

दरअसल, चंदन में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-प्रोलाइफरेटिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी गुण स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। वहीं, चंदन की लकड़ी के पाउडर के अलावा चंदन के तेल (Chandan oil) का भी इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है।  Also Read - पानी में सफेद चंदन डालकर नहाने से क्या फायदे होते हैं?

झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे photo icon3/6

चंदन स्किन पर कैसे लगाना चाहिए?

हेल्दी स्किन के लिए चंदन का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है वर्ना स्किन को नुकसान हो सकता है। हालांकि, बहुत से लोगों को चंदन के इस्तेमाल के सही तरीके नहीं पता इसीलिए, वे गलत तरीकों से स्किन पर चंदन अप्लाई करते हैं। चंदन के इस्तेमाल का एक तरीका होम्योपैथी डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव (Dr Hemant Srivastava,Maharajganj, Uttar Pradesh) ने भी बताया, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं। यह एक खास प्रकार का फेस पैक है जो चंदन के साथ कुछ अन्य चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है।

झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे photo icon4/6

चंदन फेस पैक

एक छोटी कटोरी में थोड़ा-सा पानी लें और उसमें, 2 चम्मच चंदन पाउडर और 2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर, इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नींबू का रस मिला दें। सभी चीजों को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लेँ। फिर, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 25-30 मिनट बाद चेहरा पानी से धो दें।  Also Read - Face Mask for Dry Skin: ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं चंदन-दही से बना ये फेस मास्क, जानें फायदे

झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे photo icon5/6

मुल्तानी मिट्टी के साथ

1-1 चम्मच चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें। इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। चंदन-मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

झुर्रियां रोकने के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाना चाहिए?, जानिए चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे photo icon6/6

स्किन के लिए चंदन के फायदे

स्किन पर चंदन का पेस्ट लगाने से स्किन की टोन बेहतर होती है। चंदन लगाने से डेड स्किन सेल्स की परत साफ हो जाती है जिससे स्किन पर निखार आता है। धूप में झुलसी स्किन को राहत देने के लिए भी चंदन का फेस पैक लगाने से फायदा होता है। चंदन अप्लाई करने से झुर्रियां और फाइन लाइंस देरी से दिखायी देती हैं और यह स्किन को भी टाइट बनाता है।  Also Read - Beauty Tips for Summer : गर्मी में स्किन केयर के लिए लगाएं चंदन का फेसपैक, ये रहे इसके 4 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source