Keep Skin Glowing While Staying Up Late Night 1
रातभर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सर्फिंग करते हुए आप भूल ही जाते हैं कि आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी नींद की जरूरत है। अगर आप ब्यूटी स्लीप नहीं लेते हैं तो इसका असर आपकी त्वचा, आंखों और चेहरे पर साफ दिखने लगता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद आपके चेहरे का ग्लो तो चला ही जाता है साथ ही आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे सुंदरता को छीन लेते हैं। स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और लैपटॉप्स ने हमें इस आदत का आदी बना दिया है लेकिन इस आदत के कारण आपके चेहरे का ग्लो क्यों प्रभावित हो। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप रात को देर तक जागने के बाद भी अपनी त्वचा और चेहरे का ग्लो बरकरार रख सकते हैं।
