hamburger icon
A
Read in English

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड

ज्यादातर लोग कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं लेकिन बाहरी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी होता है अंदर से पोषण।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated: November 1, 2018, 6:11 PM

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon1/8

Glowing-skin-during-winter-2018 .

ठंड के मौसम में स्किन का ख्याल रखना सबसे जरूरी हो जाता है। ठंड के मौसम में स्किन की कई समस्याएं सामने आती हैं। ज्यादातर लोग कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं लेकिन बाहरी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी होता है अंदर से पोषण। अगर आपको अपनी स्किन के ग्लों ठंड के मौसम में भी बनाकर रखना है तो अपको स्किन को पोषण देने वाले डायट पर विशेष ध्यान देना होता है। हम यहां पर ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बता रहे हैं जो अपके स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon2/8

Carrot

गाजरः सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ गाजर का सेवन स्किन के लिए भी अच्छा है। इसमें भरपूर विटामिन ए होता है, जिससे स्किन को नमी मिलती है और आप सर्दियों में होने वाली स्किन ड्राईनेस जैसी परेशानियों से बचे रहते हैं। Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon3/8

Citrus Fruits

खट्टे फलः खट्टे फल जैसे मौसमी, संतरा में विटामिन सी, अमीनो एसिड, लाइसिन और प्रोलाइन होता है। इससे आपकी त्वचा कोमल रहती है और आप सकई स्किन प्रॉब्लम से बच जाते हैं।

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon4/8

Orange

संतराः विटामिन सी से भरपूर होने के कारण संतरे का सेवन स्किन इंफेक्शन, पिंपल्स और मुंहासे जैसी समस्याओं को भी दूर रखता है। इससे त्वचा में नमी भी रहती है, जिससे सर्दियों में स्किन ड्राई नहीं होती। Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon5/8

Red-grapes

लाल अंगूरः लाल अंगूर फोलेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्‍शियम और विटामिन्स से भरपूर होता है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम से बचने और त्वचा को में नमी बनाए रखने के लिए सर्दियों में इसका सेवन जरूरी है।

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon6/8

Seasonal-vegetables

मौसमी सब्जियांः मौसमी सब्जियां, टमाटर, पालक, लहसुन का सेवन भी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इनमें केरोटीन तत्व होता है, जो ब्लड को क्लीन करता है। इससे पिंपल्स जैसी समस्या भी दूर हो जाती है और आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है। Also Read - क्या तेजी से बढ़ रहा स्ट्रेस भी प्लेटलेट कम कर सकता है? जानें तनाव कैसे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon7/8

Singhara

सिंघाड़ाः सर्दियों में मिलने वाला सिंघाड़ा सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी खजाना है। सिघाड़े में साइट्रिक एसिड, कर्बोहाइड्रेट, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, विटामिन्स-ए, तथा फास्फोरस आदि होता है। इससे आपकी त्वचा में कोलाजेन और इलास्टिन का निर्माण अच्छा होता है, जिससे स्किन ब्यूटी प्रॉब्लम दूर रहती हैं।

ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड photo icon8/8

Sweet-potato

शकरकंदः इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए और सी के स्तर बढ़ता है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही शकरकंद डाइटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होता है, जो त्वचा को कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। Also Read - बवासीर के होते हैं ये लक्षण, जानें कैसे होगा इसका इलाज?