Black Chana
कुछ लोगों ने रूटीन बना रखा होता है कि सप्ताैह में एक बार काले चने जरूर बनाने हैं। क्या आप जानते हैं कि काले चने सेहत और सौंदर्य के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। काले चने रेशेदार और वसा में कम होते हैं। इनमें विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपको फिट रख सही आकार देने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता हैं। काले चने खाने से क्लोरोफिल, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और के साथ ही फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम की आवश्यकता भी पूरी हो जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं काले चने खाने के फायदे।