• हिंदी

सर्दियों में फटे होंठों की समस्याओं के लिए रामबाण हैं ये 6 उपाय

Remedies for Dry Lips: सर्दियों में फटे होंठों की समस्या काफी आम होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं फटे होंठों की परेशानी कैसे कम करें?

Written by Kishori Mishra | Updated : December 8, 2022 4:19 PM IST

1/7

फटे होंठों की परेशानी कैसे करें दूर?

Remedies for Dry Lips : सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी होना काफी आम है। स्किन ड्राई होने पर होंठों पर भी दरारे होने लगती हैं, जो शर्मिंदगी का कारण बन सकती हैं। अगर आपके होंठ सर्दियों में काफी ज्यादा फटते हैं, तो इसके लिए आपको नियमित रूप से कुछ घरेलू टिप्स फॉलो करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं फटे होठों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या करें?

2/7

एलोवेरा से ड्राई लिप्स की परेशानी करें दूर

सर्दियों में फटे होंठों की परेशानी को दूर करने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा का इस्तेमाल करने से आपके होंठों की नमी बरकरार रहती है, जिससे फटे होंठों की परेशानी कम की जा सकती है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा की पत्तियां लें। अब इससे जेल निकालकर अपने होंठों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अपने लिप्स से हटा लें। कुछ दिनों तक लिप्स पर एलोवेरा लगाने से फटे होंठी की परेशानी दूर हो सकती है।  Also Read - सर्दियों में फटे होंठों की समस्याओं के लिए रामबाण हैं ये 6 उपाय

3/7

मलाई है काफी असरदार

फटे होंठों की परेशानी को कम करने के लिए मलाई का इस्तेमाल करें। मलाई में मॉइस्चराइजिंग एजेंट होता है, जो लिप्स के फटने की समस्या को दूर कर सकता है। अगर आप फटे होंठों की समस्या से जूझ रहे हैं तो रात मे सोने से पहले 1 चम्मच दूध की मलाई लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी मिक्स करके इसे अपने होंठों पर लगाएं। इससे ड्राई लिप्स की परेशानी कम हो सकती है।

4/7

लिप्स पर लगाएं घी

लिप्स ड्राई होने पर आप देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं। देसी घी में मौजूद गुण आपके लिप्स को मॉइस्चराइज करता है, जिससे फटे होठों की परेशानी दूर हो सकती है। लिप्स के साथ-साथ यह आपकी ड्राई स्किन की परेशानियों को कम करने में प्रभावी है।  Also Read - नमक वाली चीजों को खाने का मन बार-बार करे तो हो जाएं सावधान, जानिए क्यों होती है ज्यादा नमक खाने की इच्छा

5/7

शहद है फायदेमंद

लिप्स ड्राई होने पर आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में मौजूद गुण फटे होठों की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले अपने होंठों पर शहद लगाएं। सुबह उठने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे फटे होंठों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

6/7

लगाएं नारियल का तेल

फटे होंठों की परेशानी को कम करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें। नारियल तेल का लिप्स पर आप किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके लिप्स को नमी मिलती है, जो ड्राई होंठों की परेशानी कम करने में असरदार है।  Also Read - अंडे की जर्दी खानी चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब

7/7

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में लिप्स फटने की समस्या होना आम है। अगर आप ड्राई लिप्स की परेशानी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करें। इससे फटे होंठों की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है।