दिवाली के बाद स्किन हो गयी है ड्राई और डल तो इन 4 टिप्स को करें फॉलो, लौट आएगी चेहरे की रौनक

दिवाली जैसे त्योहारों के बाद स्किन का ख्याल रखने और स्किन को पहले की तरह सॉफ्ट और हेल्दी बनाने के लिए आप इन टिप्स पर अमल कर सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : October 26, 2022 7:01 AM IST

1/5

दिवाली के बाद यूं रखें त्वचा का ख्याल

Tips for post diwali skincare: दिवाली जैसे त्योहारों पर सबसे सुंदर कपड़े पहनना और सबसे सुंदर दिखने की कोशिश हर किसी की होती है। ब्यूटी ट्रीटमेंट्स से लेकर दिवाली और उसके आसपास के सभी त्योहारों जैसे भाई दूज (Bhai dooj 2022) और अन्नकूट की पूजा में शामिल होने से पहले ना केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी अपने स्किन पर कई प्रकार के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा त्योहार के समय खायी जाने वाली मिठाइयां, चाट और पकवानों का स्वाद भले ही लोगों को खूब पसंद आता हो लेकिन, इसका बुरा असर उनकी स्किन पर पड़ता है। तेल,मसाले और शक्कर का अधिक मात्रा में इंटेक पिम्पल्स, ऑयली स्किन और स्किन टेक्स्चर बिगाड़ने का काम करता है। ऐसे में दिवाली जैसे त्योहारों के बाद स्किन का ख्याल रखने और स्किन को पहले की तरह सॉफ्ट और हेल्दी बनाने के लिए आप इन टिप्स पर अमल कर सकते हैं। (Tips for post diwali skincare in Hindi.)

2/5

शहद से करें चेहरे का लेप

स्किन के लिए शहद एक नेचुरल मॉस्चराइजर होने के साथ-साथ एक नेचुरल स्किन एक्फॉलिएटर भी है। चेहरे पर शहद का लेप लगाने से स्किन को पोषण मिलता है। साथ ही ड्राई स्किन की समस्या से भी आराम मिलता है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार पानी,कच्चे दूध और नींबू के रस में शहद मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं।  Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/5

रोज करें ये 3 काम

स्किन को पोषण देने के साथ-साथ उसे हेल्दी रखने के लिए रोजाना स्किन क्लिंजिंग, स्किन टोनिंग और मॉस्चराइजर लगाने का रूल फॉलो करें। इनसे स्किन ना केवल धूप और रैडिकल डैमेज से सुरक्षित रहती है बल्कि, इससे स्किन कोमल और यंग भी बनी रहती है।

4/5

ना भूलें ब्यूटी स्लीप लेना

हर रात भरपूर नींद लेन ना केवल शरीर और ब्रेन बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत महत्वपूर्म माना जाता है। दरअसल, अच्छी नींद सोने से स्किन को रिपेयर होने में मदद होती है और स्किन कोलाजन बनने की प्रक्रिया भी बेहतर तरीके से होती है।  Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/5

मेकअप से लें ब्रेक

त्योहारों में हेवी मेकअप से स्किन को होनेवाले डैमेज से रिपेयर करने का एक अच्छा तरीका है मेकअप से थोड़े समय का ब्रेक लेना। कुछ दिनों के लिए अपने चेहरे पर मेकअप या ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें। इससे, स्किन को आराम मिलेगा और स्किन पोर्स भी अच्छी तरह खुल सकेंगे। साथ ही स्किन पर रैशेज और पिम्पल्स जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।