Winter Skincare Tips : सर्दियों में हैं ड्राई स्किन से परेशान ?, तो ग्लिसरीन आएगी काम, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता। जिसके चलते त्वचा सख्त, रूखी और लाल दिखायी देने लगती है। इसी तरह त्वचा रैशेज़ और कटने-फटने जैसी कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा की नमी वापस लौटाने के साथ उसे हेल्दी बनाता है जिससे, सर्दियों में ड्राईनेस की वजह से होनेवाली परेशानियां कम होती हैं। (Winter Skincare Tips)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : January 7, 2021 4:51 PM IST

1/6

Dry-skin Tips

Winter Skincare Tips: सर्दियों के मौसम में त्वचा की नैचुरल नमी कम हो जाती है। सर्दियों के मौसम में त्वचा को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता। जिसके चलते त्वचा सख्त, रूखी और लाल दिखायी देने लगती है। इसी तरह त्वचा रैशेज़ और कटने-फटने जैसी कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा की नमी वापस लौटाने के साथ उसे हेल्दी बनाता है जिससे, सर्दियों में ड्राईनेस की वजह से होनेवाली परेशानियां कम होती हैं। (Winter Skincare Tips)

2/6

Face-scrub

हेल्दी स्किन के लिए ऐसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल- एक नैचुरल और असरदान मॉश्चराइजर के तौर पर आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज़ाना सोने से पहले आप इसे स्किन पर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन से मॉश्चराइज़िंग लोशन बनाने के लिए समान मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं। फिर, इसे अपनी स्किन पर लगाएं। रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठने के बाद चेहरे को ताजे पानी से साफ करें। Also Read - लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें, डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

3/6

Footcare

पैरों की देखभाल - गुलाब जल और ग्लिसरीन का एक मिश्रण तैयार कर लें। इसे एड़ियों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद पैरों को पानी से धो लें। कुछ दिनों में ही आपको असर नजर आने लगेगा।

4/6

Chapped-lips

ड्राई लिप्स- सर्दियों में ड्राई लिप्स की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। होठों को हेल्दी रखने और फटने से बचाने के लिए पोषण और नमी प्रदान करते रहना आवश्यक है। सर्दियों में जब भी होठ सूख जाएं तो थोड़ा-सा ग्लिसरीन होठों पर अप्लाई करें। आप रोज़ाना लिप बाम की जगह ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे, आपके होंठों कोमल और हेल्दी बनें रहेंगे। (Home Remedies for Dry Lips)  Also Read - हार्ट से जुड़ी इमरजेंसी में पहले 60 मिनट क्यों हैं जरूरी? डॉक्टर ने समझाया हर एक सेकंड की कीमत

5/6

Pimples-and-diet

पिम्पल्स- क्या आप जानते हैं कि ग्लिसरीन में एंटी-फंगल गुण भी होते हैं जो स्किन में छुपे बैक्टेरिया को खत्म करते हैं। इससे, पिम्पल्स, फोड़े और फुंसियों की समस्याएं कम होती हैं। इसी तरह त्वचा पर होनेवाली खुजली यानि एक्ज़िमा (Eczema) और सोरायसीस जैसी समस्याओं को भी कम करती है ग्लिसरीन। साथ ही स्किन डैमेज़ रिपेयर की प्रक्रिया भी तेज़ होती है।

6/6

Healthy Skin

डल स्किन के लिए लगाएं ग्लिसरीन पैक-जैसा कि ग्लिसरीन हमारी त्वचा को नैचुरली मॉश्चराइज़ करता है। ग्लिसरीन लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट होती है। यह सॉफ्ट और तरोताज़ा दिखती है। एक चम्मच गुलाबजल मे 2-3 बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं। फिर इस मिश्रण से चेहरे की त्वचा की मालिश करें। 10 मिनट बाद आप अपने चेहरे को सादे पानी से धोएं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में Pineapple खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें