Lipstick Health Benefits U Must Know 1
महिलाओं और लड़कियों के मेकअप का अहम हिस्सा है लिपस्टिक। इसके बिना तो मेकअप ही अधूरा होता है। लिपस्टिक लगाने से आपकी होंठों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है आप पहले से और भी ज्यादा आकर्षक दिखती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की जिस लिपस्टिक का इस्तेमाल आप अपने खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं, उसे लगाने से कुछ सेहत लाभ भी होते हैं? आप में से कितनी महिलाओं को तो यह पता भी नहीं होगा। लिपस्टिक लगाने से सेहत पर होने वाले लाभ पर कई शोध किए गए हैं, जिससे यह साबित हो चुका है कि लिपस्टिक लगाने के कई अंतनिर्हित लाभ हैं। जानिए वे कौन से लाभ होते हैं, जब आप लगाती हैं अपने होंठों पर लिपस्टिक।
