केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट

सफेद बालों को काला रंग देने के लिए मेथी के दाने से तैयार यह होममेड हेयर डाय आप ट्राई करें। यह हेयर डाय बालों की रंगत के साथ-साथ बालों का टेक्स्चर भी सुधारता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 27, 2025, 7:22 PM

केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट photo icon1/6

सफेद बालों के लिए होममेड हेयर डाय

Methi and coconut oil for white hair- कम उम्र में बालों का सफेद होना अब हैरानी की बात नहीं क्योंकि, इन दिनों जिसे देखो उसी के बाद सफेद हो रहे हैं। पहले जहां सफेद बालों को मैच्योरिटी और बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था वहीं अब 20 साल की उम्र के स्टुडेंट्स के भी काले बाल अचानक से सफेद होने लगते हैं। लाइफस्टाइल से लेकर तनाव और खराब डाइट जैसी चीजें इसकी जिम्मेदारा मानी जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर बालों की केयर ठीक तरह से की जाए तो बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। इसी तरह सफेद हो चुके बालों को काला बनाने के लिए भी आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें तो बालों का टेक्स्चर और रंग दोनों दिन-ब-दिन बेहतर हो सकता है। मेथी ऐसी ही एक चीज है जो आपके बालों के लिए नेचुरल हेयर डाय बनाने के काम आ सकती है। कुछ लोगों को केमिकल वाले हेयर कलर से एलर्जी होती है और वे उनके इस्तेमाल से बचते हैं। ऐसे लोगों के लिए मेथी से हेयर डाय बनाने का तरीका ये रहा।

केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट photo icon2/6

मेथी से सफेद बालों को करें काला

3 चम्मच मेथी के सूखे बीज लें। मेथी दानों को किसी बर्तन में ड्राई रोस्ट करें। ध्यान रहे कि आंच बहुत कम होनी चाहिए और आप बिना तेल या घी की मदद से ही मेथी के बीजों को भूनें।  Also Read - अफ्रीका के बाद यूरोप में मिले इबोला के 2 नए केस, CDC ने इन 10 देशों को बताया है High Risk

केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट photo icon3/6

मेथी के साथ मिलाएं ये 2 चीजें

एक मुट्ठी ताजा करी पत्ते (Curry leaves) लें और उन्हें धोकर साफ कर लें। 2 चम्मच सफेद तिल के दानों (Whte sesame seeds) के साथ करी पत्तों को भी भून लें और ठंडा होने के बाद इनका पेस्ट बना लें।

केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट photo icon4/6

नारियल तेल में मिक्स करें मेथी पाउडर

फिर भूने हुए मेथी के दानों को ठंडा करें और उनका पाउडर बनाएं। अब तिल, करी पत्ते और मेथी को मिक्स करें और एक कटोरी नारियल का तेल (Coconut oil) इस मिश्रण में मिलाएं।  Also Read - Fact Check: क्या अदरक खाने से हार्ट अटैक के लक्षणों को कम किया जा सकता है?

केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट photo icon5/6

बालों में इस तरह लगाएं मेथी से बनी हेयर डाय

हेयर डाय को थोड़ी देर ठंडा होने दें। फिर, इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक यह पेस्ट अच्छी तरह बालों में लगाएं।

केवल 3 चम्मच मेथी से सफेद बाल हो सकते हैं काले, आज जान ही लें घर पर मेथी से हेयर डाय बनाने का सीक्रेट photo icon6/6

बालों में कितनी देर लगाकर रखनी चाहिए हेयर डाय?

2-3 घंटे बाद किसी अच्छे शैम्पू और पानी की मदद से बालों से हेयर डाय साफ करें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - गर्मी में ज्यादा होते हैं मुंह के छाले, राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source