दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया

अगर आप चाहते हैं अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ हेल्‍दी दिवाली मनाना, तो उन्‍हें दे सकते हैं सेहत का ये उपहार।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated: November 6, 2018, 1:50 PM

दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया photo icon1/6

Diwali-Healthy-Gift

दिवाली उत्सव है खुशियों का, परिवार का, दोस्तों का, मस्ती और प्यार का। सभी इस त्योाहार को खूब धूमधाम से मनाना चाहते हैं। साथ ही अपना प्यार और आभार व्यक्‍त करने के लिए एक-दूसरे को तोहफा भी देते हैं। अगर आप भी कर रहे हैं कुछ ऐसा ही प्लान, तो हम बता रहे हैं आपको दिवाली के लिए कुछ ऐसे ही गिफ्ट आइडिया।

दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया photo icon2/6

Dry-fruit-gift

ड्राई फ्रूट्स – सूखे मेवे हमेशा से सेहत के लिए वरदान कहे जाते हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिये एवं शरीर की स्फूर्ति के लिये सूखे मेवे बहुत शक्तिवर्द्धक होते हैं। इनमें प्रोटीन से भरपूर फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। बादाम, किशमिश, पिस्ता, काजू, अखरोट आदि पांच ऐसे मेवे हैं जिनमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के अलग-अलग गुण होते हैं। Also Read - Muscle Overuse: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया मसल ओवरयूज क्या होता है? इसको कैसे ठीक करें?

दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया photo icon3/6

Fresh-fruit-basket

ताजे फल – याद कीजिए कुछ समय पहले जब महंगे तोहफों का चलन नहीं शुरू हुआ था तब लोग एक-दूसरे के घर क्या लेकर जाते थे? जी हां, वे फल ही थे। असल में फल सेहत के लिए दिया जाने वाला सबसे बढि़या तोहफा है। इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और एजिंग के साइन्स से भी दूर रखते हैं।

दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया photo icon4/6

Fruit-juices

फ्रूट जूस - इन दिनों बाजार में कई तरह के जूस गिफ्ट पैक मौजूद हैं। हालांकि यह ताजे फलों से बेहतर विकल्प नहीं है, पर अन्य मिलावटी और डीप फ्राई चीजों से बेहतर हैं। फलों का रस बॉडी को हायड्रेट रखता है, जिससे मौसमी संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।  Also Read - इर्रेगुलर पीरियड्स का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? एक्सपर्ट्स से जानें

दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया photo icon5/6

Green-tea-bags

ग्रीन टी – कई शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि ग्रीन टी किसी अन्य पेय के मुकाबले सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने तक के गुण मौजूद हैं। तो इस बार अलग-अलग फ्लेवर वाली ग्रीन टी बैग्स का पैकेट भी आप अपने दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं।

दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया photo icon6/6

Herbal-product

हर्बल उत्पाद – भारतीय आयुर्वेदिक औषधियों की महत्ता अब दुनिया भर में समझी जा रही है। यह सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं, वह भी बिना किसी साइड इफैक्ट के। अब तो बाजार में कई कंपनियों के हर्बल कॉस्मैाटिक उत्पााद भी मौजूद हैं। आप चाहें तो हर्बल उत्पादों की एक टोकरी अपने प्रियजनों को दे सकते हैं।  Also Read - युगांडा से जयपुर आई 19 साल की युवती में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source