बालों के लिए नुकसानदायक है इन फूड्स का सेवन
Dangerous Foods That Can Cause Hair Fall: खान-पान का असर ना केवल आपके शरीर बल्कि, त्वचा और बालों पर होता है। रोजमर्रा की डाइट में शामिल खाने-पीने की चीजों से बालों को पोषण प्राप्त होता है। इससे समझा जा सकता है कि बालों के लिए अच्छी और संतुलित डाइट का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन, यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि हेल्दी समझे जाने वाले कुछ फूड्स बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हां, कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनका सेवन शरीर के लिए तो फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें कौन-से हेल्दी और अनहेल्दी फूड्स का सेवन बालों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। (foods that may lead to damaged hair In Hindi)
