• हिंदी

Dandruff Remedies : महंगे शैम्पू से नहीं, डैंड्रफ से मिलेगा इन घरेलू नुस्खों से छुटकारा

रुसी की समस्या तब होती है, जब सिर की त्वचा के मृत सेल पाउडर बन कर झड़ने लग जाते हैं। कुछ घरेलू उपायों को ट्राई करके छुटकारा पाएं डैंड्रफ की समस्या से...

Written by Anshumala | Published : August 8, 2019 8:33 PM IST

1/6

Cure-of-dandruff At Home By Easy Tips 1

बालों में रुसी (डैंड्रफ) की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी रुसी की समस्या देखने को मिलती है। डैंड्रफ बालों से झड़कर आपके कंधो पर गिरता रहता है, जो आपके काले कपड़ों पर आसानी से नजर आ जाता है। रुसी की समस्या तब होती है, जब सिर की त्वचा के मृत सेल पाउडर बन कर झड़ने लग जाते हैं। इसके अलावा ऑयली स्कैल्प की वजह से भी डैंड्रफ की परेशानी हो सकती है। इस परेशानी के हल के लिए अधिकतर महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं, मगर इसके बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नही मिलता। अब आप कुछ घरेलू उपायों को ट्राई करके देखें। इनसे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा बल्कि समय की भी बचत होगी।

2/6

Cure-of-dandruff At Home By Easy Tips 6

अदरक- अदरक का एक पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट में पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करें। पानी को छान कर अलग कर लें। अब इसमें तिल का तेल मिलाकर इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इससे न सिर्फ आपकी रुसी दूर होगी बल्कि स्कैल्प में खुजली की परेशानी भी खत्म होगी। Also Read - अंडे की जर्दी खानी चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब

3/6

Cure-of-dandruff At Home By Easy Tips 5

दही- खट्टे दही में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं। फिर इसे एक घंटे तक अपने बालों में लगा कर रखें। इससे आपकी रुसी की परेशानी हल हो जाएगी।

4/6

Cure-of-dandruff At Home By Easy Tips 3

मेथीदाना- मेथीदाने को रात भर पानी में भिगोएं। फिर अगले दिन इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में दही मिलाकर अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। इसे और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए आप इस पेस्ट में राई भी मिला सकते हैं। इस उपाय से जल्द ही रुसी की परेशानी से छुकारा मिलेगा। Also Read - केरल में फैला चिकनपॉक्स, 6 हजार मामले आए सामने, बच्चों को चिकनपॉक्स से सुरक्षित रखने के लिए जरूर अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

5/6

Cure-of-dandruff At Home By Easy Tips 4

सिरका- सिरके के जरिए रुसी दूर करने का उपाय बेहद आसान है। एपल विनेगर लें। यह नहीं है तो साधारण विनेगर ले सकते हैं। एक चम्मच सिरके को एक कप पानी में डाल लें। अब इस पानी को अपने बालों की जड़ों में लगाए। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और सिर धो लें। इससे बालों की कंडीशनिंग भी होती है।

6/6

Cure-of-dandruff At Home By Easy Tips 2

नीम- कुछ नीम के पत्तों को पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए उबाल लें। इसके बाद पानी को छान कर इससे अपने बालों को धोएं। सिर पर नीम वाला पानी डालने के बाद, इसे एक घंटे तक यूं ही लगा रहने दें। एक घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपकी रुसी की परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएगी। Also Read - चेहरे और हाथ-पैरों के सफेद दाग से छुटकारा दिलाए हल्दी, दिन में 1 बार इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल