डार्क लिप्स के कारण
Causes Of Dark Lips: हेल्दी, सॉफ्ट और पिंक लिप्स अच्छी सेहत का पैमाना माने जाते हैं क्योंकि, शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों की मात्रा और आपके शरीर की हेल्थ अच्छी होने पर उसका एक संकेत होठों पर भी दिखायी देता है। लेकिन, कई कारणों से लिप्स की रंगत डार्क पड़ने होने लगती है और ड्राई लिप्स की भी समस्या बार-बार होने लगती है। किसी पुरानी बीमारी या अल्ट्रा वायलेट किरणों के सम्पर्क में आने से भी डार्क लिप्स की समस्या हो सकती है। वहीं, लोंगों की खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह से भी होठों का रंग काला पड़ने लगता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे कारणों के बारे में जो आपके सुंदर होठों की खूबसूरती चुरा सकते हैं और उन्हें बना सकते हैं डार्क और ड्राई।(Causes Of Dark Lips In Hindi)
