Bollywood Brides Hindi
इस साल अद्भुत शादियों का दौर चला और इन शादियों में सभी दुल्हनें परियों सी खूबसूरत नज़र आयीं। यहां देखें इन्हीं सेलिब्रिटी दुल्हनों के अंदाज़ और उनका लुक जिन्हें आप कभी भुला ना पाएंगे।
इस साल अद्भुत शादियों का दौर चला और इन शादियों में सभी दुल्हनें परियों सी खूबसूरत नज़र आयीं। यहां देखें इन्हीं सेलिब्रिटी दुल्हनों के अंदाज़ और उनका लुक जिन्हें आप कभी भुला ना पाएंगे।
भारती सिंह: पिछले महीने भारती उर्फ लल्ली की शादी हुई थी और वह अपने पिंक टोन मेकअप में बहुत खूबसूरत दिख रहीं थीं।
सादगी ही सुंदरता क्यों मानी जाती है, बताया सागरिका घाटगे ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल से, और वो दिखीं इस रॉयल अंदाज़ में।
सामंता रूथ प्रभु: यह सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। साउथ की फ़िल्मों की मशहूर हीरोइन सामंता नें अपना मेकअप बहुत कम रखा और एक राजकुमारी की तरह बेहद खूबसूरत अंदाज़ में दिखीं।
ऐसा कहना ग़लत ना होगा कि शायद 2017 की सबसे बड़ी शादी अनुष्का शर्मा की थी। उनकी शादी में वे परियों की राजकुमारी जैसी दिख रही थीं, लेकिन अनुष्का का मेकअप बहुत ही हल्का था और उनकी हेयरस्टाइल भी काफी पारंपरिक थी।