Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय

Tips to reduce body odour: गर्मी के दिनों में कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना (Sweating) आता है, जिससे शरीर से दुर्गंध आने लगती है। इससे आसपास मौजूद लोगों को भी परेशानी होने लगती है। गर्मी के मौसम में आपके शरीर से भी बहुत ज्यादा पसीने की बदूब आती है, तो कुछ टिप्स को जरूर आजमाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: April 21, 2020, 7:54 PM

Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय photo icon1/5

Body Odour Problem And Cure In Hindi

गर्मी के दिनों में कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना (Sweating) आता है, जिससे शरीर से दुर्गंध आने लगती है। इससे आसपास मौजूद लोगों को भी परेशानी होने लगती है और आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि पसीने के कारण शरीर से दुर्गंध (Body Odour Problem in hindi) आती है, पर ऐसा नहीं है। दरअसल, पसीने में कोई गंध नहीं होती। जब शरीर के बैक्टीरिया पसीने में मिलते हैं, तभी पसीने से बदबू आने लगती है। कई बार शरीर में पानी की कमी से भी शरीर से बदबू आने लगती है। शरीर से दुर्गंध आने के कई कारण (causes of body odour) होते हैं। पसीने के लिए जिम्मेदार कारण बैक्टीरिया है। दरअसल, बैक्टीरिया एपोक्राइन ग्रंथि के उत्सर्जन से पनपते हैं और उसकी गतिविधि के आधार पर ही बढ़ते हैं। ये एमीनो एसिड का निर्माण करते हैं जिसका परिणाम बदबूदार गंध होती है। तनाव में रहने से शरीर से पसीना अधिक निकलता है। इस दौरान शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बनता है, जिसकी वजह से ऐसा होता है। अधिक मात्रा में निकला पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आने के बाद बदबू की वजह बनता है। गलत फैब्रिक का चुनाव जैसे सिंथेटिक, रेयॉन और पॉलिस्टर पसीना नहीं सोख पाते हैं, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और शरीर से दुर्गंध आती है। बेहतर है कि आप कॉटन फैब्रिक के कपड़े अधिक पहनें। कई बार अधिक मसालेदार खाना खाने से भी शरीर से गंध आने लगती है। जानें, गर्मी के दिनों में शरीर से दुर्गंध आने की समस्या (Home remedies of body odour) से बचने के उपायों के बारे में यहां...

Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय photo icon2/5

Clean Underarms In-hindi

अंडरआर्म करें साफ- सबसे ज्यादा पसीना अंडरआर्म में आता है। यहां छोटे-छोटे बाल होते हैं, जिससे बैक्टीरिया असानी से पनपते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने अंडरआर्म (Tips to cure body odour) के अनचाहे बाल को गर्मी के दिनों में साफ करके रखें। बैक्टीरिया मुक्त टैलकम पाउडर लगाएं। Also Read - क्या इतनी तेज गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है? एक्सपर्ट ने बताया सही समय और तरीका

Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय photo icon3/5

Basil-leaves Paste Reduces Body Odour In Hindi

Basil-leaves paste reduces body odour in hindi

Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय photo icon4/5

Corn-flour Reduces Body Odour In Hindi

मकई का आटा- शरीर की दुर्गंध को दूर कने के लिए नींबू के रस के साथ मकई के आटे का उपयोग करें। इसे अपनी त्वचा पर पसीने वाली जगहों पर लगाए 5 मिनट तक लगे रहने के बाद रगड़ते हुए इसे साफ करें। फिर साफ पानी से त्वचा को अच्छी तरह से धो लें। इससे शरीर में रहने वाले जीवाणु पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे और शरीर से दुर्गंध आना दूर हो जाएगी। Also Read - प्रेग्नेंसी में स्किनकेयर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें कौन-से प्रोडक्ट्स यूज करें और कौन-से नहीं?

Body Odour : क्यों आती है शरीर से दुर्गंध, जानें कारण और दूर करने के घरेलू उपाय photo icon5/5

Lemon Juice To Reduce Body Odour In Hindi

Lemon juice to reduce body odour in hindi

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source