क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए? इन 4 तरीकों से ही लगाना चाहिए फेस पर शहद

ग्लोइंग स्किन के लिए आप अगर रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रहना चाहते हैं तो ऐसा करना स्किन को डैमेज भी कर सकता है। इसीलिए हमेशा सही तरीके से ही शहद अपने फेस पर अप्लाई करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 23, 2025, 11:37 AM

क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए? इन 4 तरीकों से ही लगाना चाहिए फेस पर शहद photo icon1/6

क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए?

Should one Apply Honey on Face Overnight : चेहरे की स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए लोग चेहरे पर शहद से तैयार कुछ घरेलू नुस्खे (Honey home remedies for skin) भी लगाते हैं। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और इंफेक्शन-फ्री रखते हैं। वहीं, शहद में मौजूद तत्व स्किन का पोषण करते हैं जिससे स्किन सॉफ्ट भी बनती हैं। आमतौर पर लोग दिन के समय स्क्रब या फेस पैक में शहद मिलाकर लगाते हैं। हालांकि, कई लोग रात के समय स्किन केयर के लिए अधिक समय निकाल पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी रातभर चेहरे पर शहद लगाकर (Face par honey lagane ke fayde) रखना चाहते हैं कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए? इन 4 तरीकों से ही लगाना चाहिए फेस पर शहद photo icon2/6

रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखने के नुकसान क्या हैं?

रातभर चेहरे पर शहद लगाना ठीक नहीं माना जाता है क्योंकि, इससे स्किन को नुकसान हो सकते हैं। रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखने से चेहरे पर गंदगी चिपक सकती है। इससे स्किन पर इरिटेशन की समस्या हो सकती है। इसीलिए शहद को चेहरे पर लगाने से पहले आपको सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।  Also Read - दूध में शहद डालकर पीने के 7 फायदे

क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए? इन 4 तरीकों से ही लगाना चाहिए फेस पर शहद photo icon3/6

सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाने के लिए टिप्स

अगर आप शहद लगाना चाहते हैं तो शहद को कच्चे दूध (Kachcha dhoodh aur shahad) या गुलाब जल जैसी चीजों के साथ मिक्स करके लगाएं। आप 2 चम्मच कच्चे दूध में 2 बूंदें शहद मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें।

क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए? इन 4 तरीकों से ही लगाना चाहिए फेस पर शहद photo icon4/6

दही के साथ शहद

शहद की कुछ बूंदों को आप दही के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। अगले दिन सुबह उठने के बाद चेहरे को फेश वॉश और पानी से साफ करें। Also Read - शहद में जीरा मिलाकर खाने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

क्या रातभर चेहरे पर शहद लगाकर रखना चाहिए? इन 4 तरीकों से ही लगाना चाहिए फेस पर शहद photo icon5/6

एलोवेरा जेल के साथ

1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2-3 पानी मिलाएं। इस मिश्रण में 2-2 बूंदें शहद मिक्स करें। इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करें। फिर, गीली रूई से चेहरा पोंछ लें। अगले दिन सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source