गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका

Coconut oil lagane ka galat rarika- नारियल तेल इस्तेमाल में आसान और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, गलत तरीके से नारियल तेल लगाने से नुकसान भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 19, 2025, 11:10 PM

गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका photo icon1/6

चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?

How to apply coconut oil on face: नारियल के तेल को स्किन केयर के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसीलिए, ना केवल मालिश करके के लिए बल्कि स्किन केयर प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए भी इन दिनों नारियल के तेल का खूब इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का तेल या कोकोनट ऑयल में लौरिक एसिड नामक फैटी एसिड्स (Fatty acids in coconut oil) पाए जाते हैं। इसके अलावा नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से भी भरपूर होता है। ये दोनों ही तत्व स्किन का पोषण करने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, नारियल तेल कम चिपचिपा होने के कारण लगभग हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, नारियल का तेल स्किन पर लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि, गलत तरीके से नारियल तेल अप्लाई करने से स्किन को नुकसान हो सकता है। आइए जानतें हैं नारियल तेल अप्लाई करने का सही तरीका।

गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका photo icon2/6

ऑयली स्किन वाले ना लगाएं नारियल का तेल

ऐसे लोग जिनके चेहरे पर बार-बार एक्ने और पिम्पल जैसी समस्याएं होती हैं उन्हें नारियल का तेल अप्लाई करने से बचना चाहिए। नारियल तेल स्किन पोर्स (Skin pores) में जमा हो जाता है और पोर्स ब्लॉक (Blocked pores) हो जाने के बाद एक्ने और स्किन इंफेक्शन (Skin infection) जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।  Also Read - सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर क्यों लगाना चाहिए नारियल का तेल? स्किन में दिखेंगे ये 5 बदलाव

गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका photo icon3/6

नारियल तेल से हो सकती है एलर्जी

नारियल तेल इस्तेमाल करते समय आपको अपनी स्किन टाइप (Skin Type) का ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों की स्किन टाइप ऑयली है तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसी तरह ड्राई स्किन वाले नारियल तेल अप्लाई तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें एलर्जिक रिएक्शन्स का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका photo icon4/6

हल्दी के साथ नारियल तेल

बहुत ड्राई स्किन के लिए अगर आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप नारियल तेल में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर भी लगा सकते हैं। 3-4 बूंद नारियल के तेल में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर 40-50 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।  Also Read - चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सोने से क्या होता है? इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका photo icon5/6

रात में चेहरे पर नारियल तेल लगाना

रात में सोने से पहले नारियल तेल लगाना एक अच्छी आदत साबित हो सकता है। आप रात में चेहरा साफ करने के बाद नारियल के तेल से चेहरे की मालिश करें। इसे रातभर लगा रहने दें और अगली सुबह चेहरा पानी से साफ करें।

गलत तरीके से चेहरे पर ना लगाएं नारियल का तेल, स्किन हो जाएगी खराब, जानें नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका photo icon6/6

चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाना चाहिए?

जब भी स्किन पर नारियल का तेल लगाना हो तो सबसे पहले अपने हाथों और चेहरे को साबुन और पानी से साफ करें। फिर, अपनी हथेली पर नारियल तेल की 2-3 बूंदें लें और फिर दोनों हथेलियों की मदद से चेहरे पर फैलाएं। हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें और 30-40 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।  Also Read - नारियल के तेल से मालिश करने से होते हैं ये 7 फायदे

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source