रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे

आंखों के आसपास की स्किन अधिक सेंसिटिव होती है। इसीलिए, यहां एलोवेरा का इस्तेमाल करने से लोग थोड़ा बचते हैं। अगर आप डार्क सर्कल्स जैसी समस्याएं कम करने के लिए एलोवेरा जेल अप्लाई करना चाहते हैं तो जान लें इसके सही तरीके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 24, 2025, 7:24 PM

रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे photo icon1/6

आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने के लिए एलोवेरा जेल

How to apply aloe vera to get rid of dark circles-एलोवेरा जेल जिसे स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, आंखों के आसपास एलोवेरा जेल (Aloe vera gel for skin around eyes) इस्तेमाल करते समय लोग थोड़ा कन्फ्यूज्ड रहते हैं। आंखों के आसपास की स्किन का रंग अगर डार्क होने लगे तो इससे आंखों और पूरे चेहरे का लुक खराब हो जाता है। आंखों के आसपास के काले घेरे या डार्क सर्कल्स के कई कारण होते हैं जैसे नींद की कमी, तनाव, खराब ब्लड सर्कुलेशन या पोषक तत्वों की कमी। इन डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा कैसे और किन चीजों के साथ मिक्स करके अप्लाई करना चाहिए।

रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे photo icon2/6

गुलाब जल के साथ

एलोवेरा जेल में गुलाब जल (Aloe Vera gel with rose waster) मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। इससे आंखों के आसपास की स्किन का कालापन कम होता है और यह डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे कम करता है।  Also Read - 15 से 20 रुपए में दूर करें काले घेरे, Dark Circles के लिए नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम की जरूरत

रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे photo icon3/6

शहद और एलोवेरा जेल

2 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें शहद मिलाएं। इसे आंखों के नीचे अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ करें

रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे photo icon4/6

एलोवेरा और बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है और यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है। आप बादम के तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करके आंखों के नीचे लगाएं। आप घंटेभर बाद इसे गीली रूई से पोंछकर साफ करें।  Also Read - गर्मियों में इन 5 कारणों से होने लगते हैं डार्क सर्कल्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे photo icon5/6

आलू के रस के साथ एलोवेरा

ताजा आलू का रस लें और उसमें एलोवेरा का जेल लगाएं। फिर, इस मिक्स को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। घंटेभर बाद चेहरे को पानी से साफ करें।

रातभर आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने से क्या होगा? डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा लगाएं ऐसे photo icon6/6

विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा

एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स करें। इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं। सोने से पहले आंखों के नीचे इस मिश्रण को लगाएं। फिर, चेहरा अगले दिन सुबह उठने के बाद साफ करें।  Also Read - इन 7 कारणों से होते हैं आपको डार्क सर्कल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source