गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत

Balon ki dryness kam karne ke upay: गर्मियों में आपके बालों की रफनेस और ड्राइनेस कम करने के लिए किस तरह के हेयर मास्क का इ्स्तेमाल करना चाहिए, पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 6, 2025, 10:35 PM

गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत photo icon1/6

गर्मियों में ड्राई हेयर के लिए बेस्ट हैं ये हेयर मास्क

गर्मियों में धूप और गर्मी की वजह से बालों को बहुत अधिक नुकसान (Damage to hair in summer) पहुंचता है। इससे बालों के टेक्स्चर और लुक में बहुत अधिक बदलाव आ सकते हैं। इससे बाल रफ और ड्राई होने लगते हैं। वहीं, धूप और गर्मी के कारण बालों का रंग भी फीका पड़ने लगता है। इससे काले बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। ऐसे में ड्राई हेयर को स्मूद बनाने और उसकी ड्राइनेस कम करने के लिए ये होममेड हेयर मास्क (Homemade mask for dry hair in summer) बालों में लगा सकते हैं।

गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत photo icon2/6

मेथी और दही का हेयर मास्क

मेथी के सूख बीजों को 8 घंटे पानी में भिगोकर रखें। फिर, इसे पीसकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दही के साथ मिक्स करें और हेयर मास्क बनाएं। 40-45 मिनट के लिए आप इस हेयर मास्क को बालों में लगाकर रखें।  Also Read - बालों पर अंडा और दही कैसे लगाना चाहिए? जानें 5 तरीके, जिनसे बालों की बढ़ेगी चमक

गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत photo icon3/6

नारियल तेल और करी पत्ता

एक कटोरी करी पत्तों को नारियल तेल के साथ (Coconut oil and curry leaves) पकाएं। फिर, इसे ठंडा करके छान लें। अब इस तेल में आप एक अंडा भी मिला सकते हैं। गर्मियों में बालों की ड्राइनेस कम करने के लिए आप यह हेयर मास्क बालों में लगा सकते हैं।

गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत photo icon4/6

शहद और केले का हेयर पैक

2 पके हुए केले को मैश करके एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाकर एक हेयर पैक तैयार करें। नहाने से पहले इस हेयर पैक को बालों में घंटेभर के लिए लगाकर रखें। फिर, शैम्पू कर लें।  Also Read - बालों में केमिकल वाले हेयर डाई नहीं, लगाएं कॉफी पाउडर, जानें स्टेप बाय स्टेप लगाने का तरीका

गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत photo icon5/6

ऑलिव ऑयल और अंडा

सॉफ्ट और सिल्की बालों के लिए अंडे का पीला भाग और ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाया जा सकता है। यह बालों की ड्राइनेस कम करता है।

गर्मियों में झाड़ू जैसे बालों में नयी जान फूंक देंगे ये 5 हेयर मास्क, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत photo icon6/6

कोकोनट ऑयल और केले का हेयर पैक

नारियल तेल में 1 पका हुआ केला मसलकर डाल दें। फिर, इसे अच्छी तरह मिक्स करें। रूखे-सूखे बालों के लिए यह हेयर पैक बहुत ही कारगर है। आप शैम्पू करने से पहले यह हेयर पैक बालों में लगाएँ। 40-45 मिनट बाद बालों को शैम्पू कर लें।  Also Read - हद से ज्यादा बाल क्यों झड़ते हैं? एक नुस्खा देगा इस समस्या से निजात

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source