धूप और गर्मी से स्किन हो रही है ड्राई तो चेहरे पर ये 5 नेचुरल चीजें लगाएं , सनबर्न से भी मिलेगा आराम

Garmiyon mein skin care: क्या गर्मियां आते ही आपकी स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है और स्किन डल दिखायी देने लगती है? हेल्दी और सॉफ्ट स्किन के लिए आप गर्मियों में अपनी स्किन पर ये नेचुरल चीजें अप्लाई करें।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2025 7:58 PM IST

1/7

गर्मियों में ड्राई स्किन की केयर के लिए टिप्स

Summer skin care tips: गर्मियों में धूप, प्रदूषण और पसीने की चिपचिप के कारण स्किन प्रॉब्लम्स में भी इजाफा हो सकता है। इससे, स्किन में चिपचिपापन बढ़ने लगता है। ऑयली स्किन वाले लोगों की स्किन पर जहां सीबम और चिपचिप के कारण पिम्पल्स और एक्ने जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। वहीं, ड्राई स्किन वाले लोगों की स्किन भी खिंची-खिंची और रूखी-सूखी-सी महसूस होने लगती है। गर्मियों में ड्राई स्किन पर सफेद पैचेस भी दिखायी दे सकते हैं। ऐसे में स्किन की स्पेशल केयर भी करनी पड़ती है और स्किन को पोषण भी देना पड़ता है। इस बार गर्मियों में अपनी देखभाल के लिए आप इन नेचुरल रेमेडीज की मदद ले सकती हैं।

2/7

रात में कोकोनट ऑयल से करें स्किन मसाज

स्किन की मालिश करने से जहां ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है वहीं, स्किन पर ग्लो भी आता है। इसेंशियल ऑयल्स और नेचुरल ऑयल्स से मालिश करने से स्किन को नमी भी मिलती है और स्किन सॉफ्ट बनती है। गर्मियों में स्किन की मसाज के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन पर हल्का और असरदार पाया गया है।  Also Read - गर्मियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए 8 टिप्स

3/7

एलो वेरा जेल लगाएं

धूप से डैमेज्ड स्किन को राहत देने के लिए आप घर लौटने के बाद स्किन पर एलो वेरा जेल लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और सनबर्न की समस्या से भी आराम मिलेगा। आप गर्मियों में चेहरा धोने के बाद अपनी स्किन पर एलो वेरा जेल अप्लाई करें और 30 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन को राहत मिलेगी और स्किन पर ग्लो भी आएगा।

4/7

बेसन और दही से स्किन करें एक्सफॉलिएट

दही स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और ब्राइट भी बनाता है . वहीं, बेसन स्किन से डेड सेल्स हटाकर उसे फ्रेश लुक देता है. आपको 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाकर फेस पैक बनाना है. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें.हफ्ते में 2-3 बार इस उपाय को अपनाएं.  Also Read - 45+ महिलाएं चेहरे की देखभाल कैसे करें?

5/7

शहद करें अप्लाई

गर्मियों में स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए आप शहद और दूध मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। दूध आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता और शहद से स्किन को पोषण मिलता है। ये दोनों ही चीजें स्किन को ड्राई होने से बचाती हैं।

6/7

गुलाब जल से चेहरा धोएं

रोज वॉटर एक नेचुरल स्किन टोनर है। स्किन पर गुलाब जल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन फ्रेश दिखायी देती है। चेहरा धोते समय पानी में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं। इस पानी से चेहरा धोने से स्किन पर ग्लो आता है और स्किन की ड्राइनेस भी कम होती है Also Read - केमिकल वाला सनस्क्रीन क्यों लगाना…जब घर में मौजूद चीजों से ही बना सकते हैं नेचुरल सनस्क्रीन लोशन

7/7

इन बातों का भी रखें ध्यान

गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए धूप से बचने की कोशिश करें। हेल्दी डाइट लें और दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा अल्कोहल और कैफीन का सेवन भी कम करें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।