नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी

Bathing with camphor-आयुर्वेद के अनुसार कपूर में कई ऐसी प्रापर्टीज होती हैं जो आपकी स्किन हेल्थ और ओवरऑल हेल्थ को फायदे पहुंचाती है। नहाने के पानी में कपूर मिलाने से आपकी कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स कम हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 13, 2025, 11:14 AM

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी photo icon1/6

कपूर वाले पानी से नहाने के लाभ

Bathing with camphor and water- सुबह का स्नान शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह तन और मन को नयी ऊर्जा देता है। पानी और साबुन से नहाने के बाद ना केवल आपके शरीर से पसीना, बैक्टेरिया और गंदगी साफ होती है बल्कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। वहीं, अगर नहाने के पानी में थोड़ा-सा कपूर मिला लिया जाए तो इससे नहाने के फायदे और प्रभाव भी बढ़ जाएंगे। कपूर जो आमतौर पर पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता उस कपूर में कई औषधीय गुण भी होते हैं। कपूर के पानी से स्नान करने से पानी में घुले कपूर के तत्व आपके शरीर की सफाई तो करते ही हैं साथ ही कई बीमारियों का रिस्क भी कम करते हैं। यहां पढ़ें कि कपूर के पानी से नहाने से क्या फायदे हो सकते हैं और क्या है तरीका कपूर वाले पानी से नहाने का।

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी photo icon2/6

इंफेक्शन का रिस्क होता है कम

चूंकि कपूर में नेचुरल एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं इसीलिए जब आप कपूर के पानी से नहाते हैं तो यह स्किन में छुपे बैक्टेरिया को साफ कर देता है। इस तरह स्किन इंफेक्शन का रिस्क कम होता है और स्किन साफ-सुथरी बनती है।  Also Read - पूजा ही नहीं हेल्थ के लिए भी जरूरी है कपूर की टिकिया, ये 4 हेल्थ प्रॉब्लम्स रहती हैं दूर

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी photo icon3/6

स्ट्रेस से राहत

तनाव से बच पाना आज की जिंदगी में मुश्किल ही है। ऐसे में जब भी आप बहुत अधिक तनाव महसूस करें तो कपूर के पानी से स्नान करें। कपूर की गंध आपके नर्वस सिस्टम को भी आराम पहुंचाती है और इससे आपकी थकान, स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी photo icon4/6

ग्लोइंग स्किन

क्या आप जानते हैं कि कपूर का पानी आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कपूर वाले पानी से नहाने से पिम्पल्स और एक्ने की समस्या तो कम होती ही है साथ ही डेड स्किन सेल्स की परत भी साफ हो जाती है। जिससे स्किन पर चमक आती है।  Also Read - सिर में पपड़ी और डैंड्रफ का पक्का इलाज है कपूर, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी photo icon5/6

बॉडी पेन से आराम

दिन भर की थकान को उतारने के लिए आप कपूर वाले पानी में स्नान कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलती है और शरीर से तनाव कम होता है। इसी तरह कपूर की महक मन को भी शांत करती है जिससे आपको दर्द से जल्दी आराम मिलता है।

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 सफेद चीज, स्ट्रेस से लेकर बदन दर्द सबकी होगी छुट्टी photo icon6/6

ऐसे तैयार करें अपने नहाने का पानी

बाल्टी में अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या गुनगुना पानी लें। फिर इस पानी में कपूर के 3-4 टुकड़े डाल दें। फिर इस पानी से नहाएं।  Also Read - सिर में खुजली या बदन पर दाने, इन 6 समस्याओं में इस्तेमाल करें कपूर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source