रात में गुलाब जल लगाने के फायदे
गर्मियों में स्किन को तरोताजा और क्लीन रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। धूप और गर्मी में रहने की वजह से पसीना, चिपिचप और उमस जैसी परेशानियां होती हैं। इससे स्किन इरिटेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, स्किन पर चिपचिप बढ़ने से भी स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। गर्मियों में स्किन पर गुलाब जल लगाने से स्किन को इन प्रॉब्लम्स से आराम मिल सकता है। वहीं, गर्मियों में रात में सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने के क्या फायदे होते हैं।