केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स

हल्दी, नीम और एलोवेरा जेल तीनों ही स्किन के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। इनका मिश्रण आपकी स्किन की कई प्रॉब्लम्स को कम कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 12, 2025, 1:24 PM

केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स photo icon1/6

चेहरे पर नीम-हल्दी और एलो वेरा लगाने के फायदे

Aloe Vera Gel, Turmeric And Neem benefits for skin: स्किन केयर के लिए हल्दी का इस्तेमाल हमेशा से महिलाओं की पसंद रहा है। हल्दी से स्किन स्वस्थ बनती है और स्किन पर नयी चमक भी आती है। वहीं, हल्दी के साथ अगर एलोवेरा (Aloe Vera) और नीम की पत्तियों पाउडर या पेस्ट मिला दिया जाए तो इस मिश्रण की मदद से स्किन की कई समस्याओं से आराम भी मिल सकता है। इन तीनों इंग्रीडिएंट्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एकसाथ मिलकर स्किन के लिए एक पॉवरफुल पेस्ट के तौर पर काम करते हैं। आइए जानते हैं कि एलोवेरा, नीम और हल्दी का मिश्रण (Aloe Vera, Neem and Turmeric for skin) स्किन पर लगाने से किस तरह का फर्क दिखायी पड़ सकता है।

केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स photo icon2/6

क्या है नीम, एलोवेरा और हल्दी लगाने का सही तरीका

नीम की ताजा पत्तियां लें और उन्हें एलोवेरा जेल और हल्दी के साथ मिक्सी में पीस लें। इस मिश्रण में कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिलाएं। फिर, इस मिश्रण को किसी कटोरी में निकाल लें और इसे फ्रीज में रख दें। गर्मियों के दिनों में जब भी बाहर से घर आएं तो स्किन पर एलोवेरा,हल्दी और नीम का यह फेस पैक (Way to use aloe vera, neem and turmeric for skin) लगाएं।  Also Read - ऑयली स्किन पर पिंपल्स क्यों होते हैं? चेहरे से मुंहासों को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक

केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स photo icon3/6

स्किन होती है क्लीन

स्किन पर हल्दी, नीम और एलो वेरा लगाने से डेड स्किन सेल्स की परत को हटाने और स्किन को एक्सफॉलिएट करने में भी मदद होती है। इससे स्किन निखरी हुई दिखायी देती है।

केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स photo icon4/6

एंटी-एजिंग प्रभाव

यह फेस पैक लगाने का एक फायदा यह भी है कि स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस को रोकने में मदद होती है और स्किन लम्बे समय तक यंग दिखायी देती है। Also Read - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स photo icon5/6

एक्ने-पिंपल्स होगा कम

मौसम बदलने के साथ जब स्किन में चिपचिप और पसीना अधिक बनता है तब पिम्पल्स और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आप एलोवेरा, हल्दी और नीम का यह पेस्ट लगाएं। नीम और हल्दी के एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टेरियल गुण एक्ने और पिम्पल्स के बैक्टेरिया को खत्म करेंगे। जिससे एक्ने की समस्या कम होती है।

केवल 1 महीना स्किन पर लगाएं एलोवेरा, हल्दी और नीम मिलाकर, हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम्स photo icon6/6

स्किन इंफेक्शन कम करे

चेहरे पर हल्दी, एलोवेरा जेल और नीम का लेप लगाने से स्किन इंफेक्शन का रिस्क कम होता है। इससे एक्जिमा, स्किन पर रैशेज और रेडनेस के अलावा फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।  Also Read - बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source