Advertisement

केला सिर्फ स्किन ही नहीं बालों के लिए भी है बहुत फायदेमंद

फाइबर से भरपूर केला सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

Written By Editorial Team
Published : October 14, 2018 7:35 AM IST

banana

फाइबर से भरपूर केला सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। पोटैशियम का बेहतरीन स्त्रोत है केला और यह पाचन को भी आसान बनाता है। केले की ये खूबियां तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि केले को आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जानते हैं आखिर कैसे, केला आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है।

Banana

पोटैशियम से भरपूर केला हमारी स्किन के लिए बेहतरीन मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसके लिए आधे केले को मैश करें और उसे फेस मास्क के तौर पर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

banana-peel

सिर्फ केला नहीं बल्कि इसका छिलका भी फायदेमंद है। ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर केले का छिलका आपकी स्किन पर जादू का काम कर सकता है। अगर आप कील-मुंहासों से परेशान हैं तो केले के छिलके को सफेद वाली साइड से मुंहासों पर रगड़ें। उसे तब तक रगड़ें जब तक छिलका भूरे रंग का न हो जाए। केला का छिलका विटमिन्स से भरपूर होता है जो मुंहासों से लड़ने में कारगर है।

Advertisement

eye-shows-your-health

अगर आपकी आंखें भी थकी-थकी या सूजी हुई लग रही हों तो केले को मैश करके आंखों के आसपास लगाएं और करीब 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से आंखें और आसपास के स्किन को धो लें। स्किन के नीचे मौजूद अतिरिक्त फ्लूइड को निकालकर आंखों की सूजन कम करने में मदद करेगा केला।

brown sugar

अगर आपकी स्किन बेहद सेंसेटिव है तो आप केला और ब्राउन शुगर के मिश्रण को स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2-3 केले को मैश करें और उसमें ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को पूरे शरीर पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिलेगा।

dry hair

Artificial colours jam-packed with chemicals can make your hair dry. © Shutterstock