लम्बे बालों के लिए कैस्टर ऑयल लगाने का सही तरीका
Castor Oil for Long hair- बालों की अच्छी तरह केयर करने के बाद भी बहुत से लोगों के बालों की ग्रोथ रूक जाती है। ऐसे में जो लोग अपने बालों की लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं उन्हें निराशा हो सकती है। बालों की ग्रोथ धीमी रहने या बालों की ग्रोथ ना होने के कई कारण हो सकते हैं। इसीलिए, यह पता होना बहुत जरूरी है कि लोग अपने बालों की ग्रोथ ना होने का सही कारण पता करें और जरूरी उपाय करें। साथ ही बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप नेचुरल रेमेडीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल हेयर ग्रोथ बढ़ाने में इसी तरह मदद करते हैं। आप अपने बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, पढ़ें यहां।
