hamburger icon
A
Read in English

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल

मानसून में बालों की ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है। बारिश में भीगने के कारण बालों का टेक्स्चर बिगड़ सकता है। ऐसे में आप बालों में आंवले से तैयार ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 12, 2025, 6:31 PM

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल photo icon1/6

रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए आंवला कैसे यूज़ करें?

प्रदूषण और हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के बहुत अधिक इस्तेमाल से बालों का टेक्स्चर बिगड़ सकता है और इससे बालों में ड्राइनेस या रूखापन बढ़ सकता है। वहीं, बरसात के दिनों में ड्राई हेयर की समस्या अधिक होती है। बार-बार बारिश में भीगने से भी बालों और स्कैल्प को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। इससे बालों में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। ड्राइनेस बढ़ जाने से बालों के उलझने, टूटने और हेयर फॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाने और उन्हें हेल्दी रखने के लिए आप बालों में आंवले का पानी इस्तेमाल करें। यह बालों का टेक्सचर सुधारने और उन्हें सॉफ्ट रखने के साथ-साथ बालों को नयी शाइन भी देता है।

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल photo icon2/6

बालों के लिए कितना फायदेमंद है आंवला?

आंवला बालों के लिए सबसे फायदेमंद हर्ब्स में से हैं। आयुर्वेद में भी बालों को स्वस्थ रखने के लिए आंवले के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। आंवले का तेल और आंवले के हेयर पैक तो बालों में आपने भी लगाया ही होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बालों में आंवले का पानी लगाने से भी आपके बालों का टेक्स्चर ठीक सुधर सकता है। आइए जानते हैं आंवले का पानी बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।  Also Read - बालों की ड्राईनेस को लॉक करते हैं ये 3 हेयर मास्क, फ्रिजिनेस को दूर कर बनाते हैं सिल्की-शाइनी

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल photo icon3/6

आंवले का पानी कैसे बनाएं?

एक लीटर पानी को उबलने के लिए रखें। फिर, इसमें 4-5 कच्चे आंवले डालें। इसे 15-20 मिनट तक अच्छी तरह उबालें और फिर आंच बंद करके ठंडा होने दें।

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल photo icon4/6

बालों में कैसे लगाएं आंवले का पानी?

अपने बालों को शैम्पू करने के बाद आप आंवले का पानी बालों में लगा सकते हैं। बालों में आंवले का पानी 10 मिनट तक लगा कर रखें। फिर, सिर को सादे पानी से साफ कर लें।  Also Read - मैंने AI से पूछकर ड्राई बालों से पाया छुटकारा, इस एक घरेलू उपाय से सॉफ्ट-शाइनी हो गए मेरे बाल

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल photo icon5/6

आंवले का पानी बालों में लगाने के फायदे

क्या आप जानते हैं कि आंवले का पानी बालों में लगाने से सफेद बालों की समस्या कम होती है। इससे आपके बालों का रंग लम्बे समय तक काला बनाए रखने का काम करता है।

रूखे-सूखे और बेजान बालों में शाइन के लिए लगाएं आंवले का पानी, शैम्पू करने के बाद ऐसे करें इस्तेमाल photo icon6/6

कम होता है हेयर फॉल

बालों के कमजोर होकर टूटने की समस्या आंवले के पानी के इस्तेमाल से कम हो सकता है। आंवले के विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को स्ट्रेंथ देता है जिससे आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - बदलते मौसम में रूखे बालों को सॉफ्ट बनाने का आसान तरीका!