हेयर फॉल रोकने के लिए क्या करें?
How to prevent hair fall with natural ingredients- बरसात के मौसम में कुछ लोगों को हेयर फॉल की समस्या होती है। तो वहीं, कुछ लोगों को अलग-अलग कारणों से सालभर हेयर फॉल हो सकता है। आमतौर पर रोजाना 10-20 बाल टूटना या झड़ना नॉर्मल माना जाता है। क्योंकि, यह पुराने बाल टूटने और नये बालों के उगने की प्रक्रिया का एक संकेत है। लेकिन, जब आपके बाल इससे अधिक संख्या में टूटने या गिरने लगें तो यह एक गम्भीर समस्या हो सकता है। आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आमतौर पर हेयर फॉल को रोकने के लिए आपको (Hair fall kaise roke) हेयर फॉल की सही वजह का पता करने और उसका ट्रीटमेंट करना जरूरी है। वहीं, बालों की केयर करते समय कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं जो बालों को नेचुरली स्ट्रॉन्ग बनाने और हेयर फॉल रोकने के लिहाज से फायदेमंद (Hair fall preventing home remedies) हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ नेचुरल रेमेडीज जो आपकी हेयर फॉल की समस्या को कम कर सकते हैं।
