बालों का झड़ना कैसे रोकें?
Hair Fall Rokne Ke Liye Kya Kare: इसमें कोई दो राय नहीं है कि जब भी हम बालों पर कंघी करते हैं तो बाल झड़ते ही हैं। कुछ बाल झड़ें तो यह सामान्य ही माना जाएगा, लेकिन अगर रोजाना लगभग 50 से 100 से ज्यादा बाल गिर रहे हैं तो यह हेयर और स्कैल्प हेल्थ के खराब होने का संकेत हो सकता है। आमतौर पर बालों के झड़ने के पीछे के कारणों की बात करें तो पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, स्कैल्प इंफेक्शन, ज्यादा हीट स्टाइलिंग या गलत हेयर केयर आदतें इसमें शामिल हैं। कई बार हम इसे मौसम में बदलाव का कारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप इस समस्या से नेचुरल तरीके से डील करना चाहते हैं तो हमारे बताए इन 5 तरीकों में से किसी भी एक को जरूर आजमाएं। यह आपको बालों को नेचुरल शाइन देने, झड़ने व टूटने से बचाने और उन्हें जड़ से मजबूत बनाने में मदद करेगा। तो फिर आइए बिना देर किए इन एंटी-हेयर फॉल तरीकों के बारे में जानते हैं।