सफेद बालों को काला करने के लिए अब नहीं पड़ेगी हेयर डाय की जरूरत, इन काले बीजों से बनाएं नेचुरल हेयर कलर

Kale til se balon ko kala kaise kare- बालों के लिए आप घर पर ही हेयर डाय तैयार कर सकते हैं। ऐसी ही हेयर डाय बनाने का तरीका आप यहां पढ़ सकेंगे।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : June 26, 2025 4:47 PM IST

1/6

सफेद बालों को काला करने के नेचुरल उपाय

How to color white hair with black sesame seeds -सफेद बालों से लुक खराब होता है इसीलिए, लोग अपनी पर्सनालिटी को अच्छा दिखाने के लिए हेयर कलर और हेयर डाय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, बार-बार हेयर डाय इस्तेमाल करने से बालों की नेचुरल रंगत और टेक्स्चर पूरी तरह से डैमेज हो सकता है। ऐसे में बालों को कलर करने के लिए ऐसी चीजों की जरूरत पड़ती है जो बालों को नेचुरली काला बनाने का काम करें और उन्हें डैमेज होने से भी बचाएं। ऐसी ही एक चीज है काला तिल। इन नन्हें बीजों की मदद से आप अपने बाल काले कर सकते हैं।

2/6

बालों के लिए नेचुरल टॉनिक है तिल

काले तिल के बीज हेल्दी सीड्स में गिने जाते हैं क्योंकि, इससे आपको विटामिन ई (Vitamin E) जैसे हेल्दी फैट्स का फायदा मिलता है। काला तिल आपकी हेल्थ के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बालों में काले तिल का पेस्ट बनाकर लगाने से बालों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं वहीं, काला तिल आपके लिए नेचुरल हेयर कलर तैयार करने के काम में भी आ सकता है।  Also Read - ये एक विटामिन है बालों के सफेद होने का कारण, जानें घर पर कैसे करें पूर्ति और उपचार

3/6

बालों के नेचुरल कलर को बचाता है तिल

इन नन्हें बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व हेल्दी फैट्स हैं और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। तिल के पोषक तत्व बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं।

4/6

बालों के लिए तिल हेयर डाय

एक कटोरी काले तिल को पीस लें और इसमें एलोवेरा का जेल मिलाएं। इस मिश्रण में आप प्याज का रस भी मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके बालों में लगाएं। 2 घंटे बाद इसे साफ कर लें।  Also Read - सफेद बालों को काला करने के लिए चाय पत्ती में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बालों के लिए नेचुरल हेयर डाई का करेगा काम

5/6

बालों में तिल लगाने के फायदे

बालों में काले तिल का पेस्ट लगाने से बालों के क्यूटिकल्स कोलेजन बूस्ट करने में मदद होती है। इससे सफेद बालों की समस्या से बचने में मदद करती हैं।

6/6

हेयर ड्राइनेस होती है कम

बालों को नेचुरली काला रंग देने के साथ-साथ बालों को स्मूद और सॉफ्ट बनाने के लिए भी तिल का पेस्ट या तिल का तेल बालों में अप्लाई किया जा सकता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, नहीं पड़ेगी हेयर डाई की जरूरत