नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका

Multani Mitti Se Skin Saaf Kaise Karein- गर्मियों में सन टैनिंग की वजह से अगर आपकी स्किन डार्क और डल हो गयी है तो आप मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब (Natural and homemade scrub) तैयार करके लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 6, 2025, 12:49 PM

नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका photo icon1/6

बेदाग और निखरी स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब

Homemade scrub for skin- मुल्तानी मिट्टी चेहरे ही नहीं स्किन के लिए फायदेमंद होती है। आप स्किन पर मुल्तानी मिट्टी (Multani mitti) लगाकर स्किन की ना केवल डीप क्लिनिंग कर सकते हैं। वहीं, इससे स्किन के दाग-धब्बे और डेड स्किन सेल्स को साफ करने (cleaning dead skin celss) में भी मदद होती है। आप स्किन पर मुल्तानी मिट्टी से बना स्क्रब लगाकर स्किन को एक्सफॉलिएट कर सकते हैं। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से स्किन एक्सफॉलिएटिंग स्क्रब कैसे तैयार कर सकते हैं और इस स्क्रब को लगाने के क्या फायदे (Multani mitti scrub benefits) हैं।

नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका photo icon2/6

स्किन एक्सफॉलिएशन क्यों है जरूरी?

स्किन सेल्स लगातार रिपेयर होती हैं और इस प्रक्रिया में पुरानी सेल्स नष्ट हो जाती है और नयी सेल्स उनकी जगह ले लेती हैं। नष्ट होने वाली सेल्स स्किन की उपर की परत पर जमा होने लगती हैं। ये डेड स्किन सेल्स आपकी स्किन को रफ, डार्क और डल बनाती हैं। जब आप स्किन को एक्सफॉलिएट करते हैं या स्किन की स्क्रबिंग करते हैं तो ये डेड स्किन सेल्स साफ हो जाती हैं और स्किन पर चमक और निखार आता है।  Also Read - क्या गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका photo icon3/6

मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब तैयार करने का तरीका

किसी बड़े बर्तन में एक गिलास गर्म पानी डालें। इसमें एक कटोरी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। फिर, इसमें 3-4 चम्मच बेसन, 2 चम्मच एलो वेरा जेल (Aloe Vera Gel) या 1 चम्मच शहद (Honey) मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके फ्रिज में रख दें और अगले दिन इस मिश्रण का इस्तेमाल करें।

नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका photo icon4/6

ऐसे लगाएं स्क्रब

नहाने से पहले मुल्तानी मिट्टी (Nahane se pahle multani mitti) को पूरे शरीर पर लगाएं। 10 मिनट तक इसे स्किन पर लगा रहने दें। फिर, हल्के हाथों से रगड़-रगड़कर इसे स्किन से साफ करें। फिर, पानी से इसे साफ कर लेँ।  Also Read - 10 रुपए की इस चीज से दूर हो जाएंगे आपके मुंहासे, इन 2 तरीकों से लगाएंगे तो मिलेगा फायदा

नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका photo icon5/6

कितनी बार इस्तेमाल करें स्क्रब?

ऑयली स्किन पर यह स्क्रब हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि, ड्राई स्किन पर सप्ताह में 2-3 बार मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब इस्तेमाल किया जा सकता है।

नहाने से पहले लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये स्क्रब, बरसों की जमा मैल भी जाएगी साफ, जानें इस्तेमाल का तरीका photo icon6/6

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन पर निखार आता है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से शरीर से पसीने की दुर्गंध कम होती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की चिपचिप कम करता है और इससे स्किन इंफेक्शन और एक्ने जैसी समस्या कम होती है।  Also Read - चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source