क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट

Methi se hair fall kaise roke: बालों की अच्छी ग्रोथ और हेयर फॉल रोकने के लिए मेथी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 15, 2025, 12:28 PM

क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट photo icon1/6

हेयर फॉल रोकने के लिए मेथी के हेयर पैक

Methi For Hair Fall Control: हेयर फॉल की समस्या के कई कारण होते हैं। वहीं, मौसम बदलने के बाद भी अचानक से हेयर फॉल बढ़ जाता है। आमतौर पर हेयर फॉल होने के कुछ कारण हैं न्यूट्रिशन्स की कमी (Nutritional deficiency), अनहेल्दी स्कैल्प, हार्मोन्स का असंतुलन और हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के साइड-इफेक्ट्स। लेकिन, अगर बालों की देखभाल सही तरीके से की जाए और सही पोषण प्राप्त हो तो इससे भी हेयर फॉल की समस्या को कम किया जा सकता है। हेयर फॉल को रोकने वाला एक ऐसा ही फूड है मेथी। मेथी का सेवन करने से और बालों में मेथी लगाने से भी हेयर फॉल (Methi for hair fall prevention) रूकता

क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट photo icon2/6

बालों के लिए मेथी के फायदे

मेथी में विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन के (Vitamin K), विटामिन सी (Vitamin C) और प्रोटीन (Protein) के साथ-साथ फॉलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी तत्व बालों का पोषण करते हैं और हेयर फॉल जैसी समस्याओं को रोकने में भी मदद करते हैं।  Also Read - बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?

क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट photo icon3/6

बालों में लगाएं मेथी और दही का पैक

एक कटोरी दही में 2 चम्मच मेथी दाने का पेस्ट मिलाएं। इसमें एलो वेरा जेल और नारियल का तेल भी मिक्स कर दें। फिरस सभी चीजोंको अच्छी तरह मिक्स करके हेयर पैक की तरह इसे बालों में लगाएँ। 40-45 मिनट बाद सिर को पानी से धो दें।

क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट photo icon4/6

मेथी और गुड़हल का पेस्ट

मेथी दानों को 6-8 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर, इन बीजों में गुड़हल के कुछ फूल और पत्ते मिलाएं और सभी चीजों को पीसकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में नारियल का तेल मिक्स करें और इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह बालों में लगाएं। घंटेभर बाद बालों को पानी से साफ करें।  Also Read - डिलीवरी के बाद हेयर फॉल क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानिए हेयर फॉल के कारण और बचाव के उपाय

क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट photo icon5/6

मेथी और आंवले का हेयर पैक

पानी में भिगोए हुए मेथी दाने को आंवला पाउडर के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में थोड़ी-सी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और बालों में अप्लाई करें। 40-50 मिनट बाद इस हेयर पैक को साफ करें।

क्या मेथी लगाने से रुक जाता है हेयर फॉल? बालों में मेथी लगाने के लिए ये 4 तरीके हैं बेस्ट photo icon6/6

मेथी का हेयर मास्क

स्कैल्प पर मेथी के बीजों का हेयर मास्क (Fenugreek Seeds Hair Mask) लगाने से स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद होती है। एक कटोरी मेथी के बीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखेँ। अगले दिन इन बीजों को पीसकर एक पेस्ट बना लेँ। इस पेस्ट को बालों में 2 घंटे के लिए लगाएं और फिर बालों को पानी और शैम्पू से साफ करें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - एक्सपर्ट्स ने बताया किन कारण से सर्दियों में सबसे ज्यादा होने लगता है हेयरफॉल, जानें बचाव का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source