hamburger icon
A
Read in English

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा

Sun Tanning Kam Karne Ke Liye Face Pack-धूप, गंदगी और प्रदूषण के कारण अगर गर्मियों में आपकी स्किन डैमेज हो गयी है तो आप अपने चेहरे पर ये होममेड फेस पैक लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 4, 2025, 4:39 PM

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon1/6

गर्मियों में स्किन पर ग्लो के लिए फेस पैक

Homemade face pack for glowing skin-गर्मियों में धूप और हाई टेम्परेचर के अलावा स्किन को पसीने और बैक्टेरिया से भी नुकसान पहुंचता है। इससे स्किन में इंफेक्शन और रैशेज जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, गर्मियों में इन लोगों की स्किन अधिक डैमेज होती है जिन्हें रोजाना धूप में आना-जाना पड़ता है। धूप के सम्पर्क में आने से स्किन पर टैनिंग की समस्या हो सकती है। वहीं, स्किन रफ, डार्क और डल दिखायी दे सकती है। साथ ही स्किन पर ब्रेकआउट, पिम्पल्स और एक्ने जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन को इरिटेशन से राहत दिलाने और स्किन पर ग्लो के लिए आप नेचुरल चीजों से बने फेस पैक लगा सकते हैं। फेस पैक में उन चीजों का इस्तेमाल करें जो स्किन को नेचुरली एक्स्फॉलिएट करने और स्किन की व्हाइटनिंग का काम करते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फेस पैक के बारे में जो गर्मियों में स्किन को क्लीन और हेल्दी रखता है।

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon2/6

दही का फेस मास्क

2 चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसमें आप ओट्स का पाउडर भी मिलाएं और सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक बनाएं। चेहरे और गर्दन पर आप यह फेस पैक 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर, चेहरे को पानी से साफ कर लें।  Also Read - ऑयली स्किन पर पिंपल्स क्यों होते हैं? चेहरे से मुंहासों को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon3/6

बेसन का फेस पैक

स्किन क्लिनिंग के लिए आप स्किन पर बेसन का फेस पैक लगा सकते हैं। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन के अलावा हाथों-पैरों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 25-30 मिनट बाद आप चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon4/6

एवोकाडो से बनाए फेस मास्क

विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो स्किन को पोषण देता है। ये स्किन हेल्दी और सॉफ्ट बनाता है। स्किन पर आप एवोकाडो का यह फेस पैक लगा सकते हैं।  Also Read - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ट्राई करें ये 3 होममेड फेस पैक, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon5/6

फेस पैक इस्तेमाल करें ऐसे

फेस पैक बनाने के लिए एवोकाडो को मसलकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और स्किन को पोषण देने के लिए 1 चम्मच शहद मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।

ऑफिस जाने वाली लड़कियां जरूर लगाएं ये 4 फेस पैक, सन टैनिंग और डल स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon6/6

चावल के आटे का स्क्रब

2 चम्मच चावल के आटे में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिक्स करें। फिर, इस मिश्रण को आप चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद आप चेहरा पानी से साफ कर लें।  Also Read - बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका