जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

Pigmentation Home Remedies: जिद्दी झाइयां हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 21, 2024, 2:36 PM

जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon1/6

झाइयों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

Home Remedies For Pigmentation: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा बेदाग और ग्लोइंग रहे। लेकिन चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती में दाग लगा देती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क नजर आती है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झाइयों को हल्का करने में असरदार साबित हो सकती हैं।

जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon2/6

शहद (Honey For Pigmentation)

चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो झाइयों को हल्का कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।  Also Read - स्किन पिगमेंटेशन क्यों होती है? जानें क्या है इलाज और बचाव का तरीका

जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon3/6

कच्चा दूध (Milk For Pigmentation)

दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो झाइयों को हटाने में मदद करता है। इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप कच्चे दूध में रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon4/6

मसूर दाल (Masoor Dal For Pigmentation)

लाल मसूर दाल से बना फेस पैक लगाने से झाइयों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए भीगी हुई मसूर दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद क्लीन कर लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां कम होने लगेंगी।  Also Read - स्किन की पिगमेंटेशन का दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon5/6

दही (Curd For Pigmentation)

दही की मदद से भी झाइयों को कम किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह को धो लें। इससे चेहरे पर नैचुरल निखार आएगा।

जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए लगाना शुरू कर दें किचन में रखी ये 5 चीजें, महंगी क्रीम्स की नहीं पड़ेगी जरूरत photo icon6/6

जायफल (Nutmeg For Pigmentation)

जायफल भी हल्का करने में कारगर होता है। यह स्किन को साफ करने और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 1-2 चम्मच में 1/4 चम्मच जायफल पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से काफी लाभ मिल सकता है।  Also Read - मुल्तानी मिट्टी से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source