गर्मियों में चेहरे पर हल्दी और गुलाब जल लगाने के ये हैं 5 फायदे, जानिए लगाने का तरीका

Chehre par gulab jal aur haldi lagaane ke fayde -गर्मियों में स्किन डैमेज होने के बाद उसपर केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन को और नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप गुलाब जल और हल्दी जैसी नेचुरल चीजों को स्किन पर अप्लाई करने से लाभ हो सकता है।

Written by Sadhna Tiwari | Published : March 28, 2025 6:48 PM IST

1/6

हेल्दी और फ्रेशनेस के लिए चेहरे पर लगाएं हल्दी-रोज वॉटर

गर्मियों में अगर आपको अपनी स्किन पर फ्रेशनेस और ग्लो नहीं दिखायी देता और आपका चेहरा डल दिखायी देता है तो आप अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। हम आपको ब्यूटी पार्लर जाकर कोई महंगी ट्रीटमेंट लेने की सलाह नहीं दे रहे हैं। बल्कि, आप गुलाब जल और हल्दी जैसी सस्ती-सी चीजों की मदद से अपनी स्किन की चमक को वापस ला सकते हैं। हल्दी एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। ये सभी गुण स्किन को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। वहीं, गुलाब जल स्किन की रंगत को निखारने का काम करते हैं। आइए जानते हैं गुलाब जल और हल्दी मिक्स करके स्किन पर लगाने का तरीका और इसके फायदे।

2/6

हल्दी-गुलाब क्यों है स्किन के लिए फायदेमंद

जैसा कि हल्दी स्किन के लिए आजमाए जाने वाले दादी-नानी के नुस्खों में हमेशा से शामिल रहा है। वहीं, गुलाब जल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों को मिक्स करके स्किन पर लगाने से स्किन पर ग्लो आता है।  Also Read - रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें USE

3/6

ऐसे करें हल्दी-गुलाब जल का इस्तेमाल

2 चुटकी हल्दी का पाउडर लें और इसमें 3-4 चम्मच गुलाब जल और थोड़ा-सा शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से साफ कर लें।

4/6

सनबर्न से आराम

गर्मियों में चेहरे पर हल्दी और गुलाब जल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। धूप में झुलसी स्किन को राहत और आराम दिलाने के लिए गुलाब जल कारगर है। गर्मियों में आप इन चीजों को स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।  Also Read - चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाना चाहिए? इन 3 तरीकों से लगाएंगे तो कभी नहीं होंगे मुंहासे और दाग-धब्बे

5/6

पिम्पल्स कम करे

गुलाब जल में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। ये गुण स्किन की सूजन कम करने के साथ-साथ स्किन को स्वस्थ बनाते हैं। गुलाब जल स्किन की डीप क्लिजिंग भी करता है जिससे स्किन स्वस्थ बनती है।

6/6

सॉफ्ट स्किन

सन टैनिंग की वजह से रफ और ड्राई हो चुकी स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए चेहरे पर आप गुलाब जल और हल्दी का मिश्रण लगा सकते हैं। गुलाब जल एक नेचुरल स्किन टोनर की तरह भी काम करता है जो स्किन की चिपचिप कम करता है और स्किन की रंगत सुधारता है।  Also Read - गर्मियों में गुलाब जल से ऐसे साफ करें मेकअप, स्किन पर नहीं दिखेगा एक भी पिम्पल या दाग