चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा ग्लो तो नाइट स्किन केयर में इन 5 तरीकों से यूज़ करें गुलाब जल

गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से स्किन को सनबर्न से राहत मिलती है। इसी तरह गुलाब जल स्किन पर झुर्रियां आने से भी रोकता है। आइए जानते हैं रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने के सही तरीके।

Written by Sadhna Tiwari | Published : June 10, 2025 3:44 PM IST

1/6

रात में चेहरे पर ऐसे लगाएं गुलाब जल

Rose water on face before sleeping- सुबह चेहरे की सफाई के बाद स्किन को नरिश करने और और दिनभर स्किन के प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने जैसे उपाय तो आप भी करते ही होंगे। लेकिन, क्या आप रात में सोने से पहले अपनी स्किन की केयर सही तरीके से करते हैं? शायद आप में से ज्यादातर लोगों को जवाब ना ही होगा। दरअसल, नाइट स्किन केयर (Night Skin Care) के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं होती और वे इसकी अहमियत भी ज्यादा नहीं समझते। लेकिन, आपको बता दें कि रात में सोने से पहले अगर आप चेहरे पर कुछ अच्छे और सही इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्किन में कमाल के बदलाव देखे जा सकते हैं। ऐसी ही एक चीज है गुलाब जल (Rose water) जो स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। आप रात में अपनी स्किन पर इन तरीकों से गुलाब जल लगा सकते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स (Skin problems) से भी आराम दिलाएंगे और सुबह आपकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग भी दिखायी देगी।

2/6

नाइट स्किन केयर में गुलाब जल क्यों है जरूरी?

रात में जब आपका शरीर आराम करता है तब आपकी स्किन भी रिलैक्स होती है। रात में स्किन का नेचुरल रिपेरिंग प्रोसेस तेजी से काम करता है। इसीलिए आपके नाइट स्किन केयर ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए जो आपकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करें। गुलाब जल स्किन को पोषण और ठंडक देने के साथ-साथ स्किन को रिपेयर भी करता है।  Also Read - रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें USE

3/6

एलोवेरा जेल और गुलाब जल

2 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच ग्रीन टी का पानी मिक्स करें। इसे किसी जार में भरकर फ्रिज में रखेँ। रात में मेकअप साफ करने के बाद आप चेहरे पर यह सीरम लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

4/6

ग्लिसरीन के साथ

2 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और रातभर इसे यूं हीं लगा रहने दें। अगले दिन सुबह चेहरा पानी से धो लें।  Also Read - क्या आप भी महंगी क्रीम पर पैसे बर्बाद कर रहे हैं? आजमाएं कोरियन स्किन का यह सीक्रेट, चेहरा बनेगा खूबसूरत

5/6

गुलाब जल के आइस क्यूब्स

आप गर्मियों और चिपचिप के दिनों में गुलाब जल के आइस क्यूब तैयार करके फ्रिज में रखें। रात में चेहरा साफ करने के बाद आप इस बर्फ से चेहरे की सफाई करें।

6/6

चावल के पानी के साथ

कच्चे चावलों के पानी के साथ गुलाब जल मिक्स करें और इस पानी से अपना चेहरा धोएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें